{"_id":"5845ba914f1c1be359448381","slug":"parivartan-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन यात्रा में हर जगह मोदी-मोदी की ही गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन यात्रा में हर जगह मोदी-मोदी की ही गूंज
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी की मेवा लाल बगिया से कीडगंज तक। कीडगंज से सुलाकी चौराहा और फिर रामबाग से सुभाष चौराहा समेत तमाम स्थानों पर भाजपा की परिवर्तन यात्रा में अगर एक बात कॉमन रही तो वह थी भारत माता और जय श्री राम के जयकारे के साथ मोदी-मोदी की गूंज। सोमवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शहर दक्षिण और उत्तरी का चप्पा-चप्पा भगवामय रहा। शायद ही ऐसा कोई स्थान रहा हो, जहां पीएम मोदी की फोटो के साथ स्थानीय नेताओं की होर्डिंग न लगी हो। इस दौरान विधानसभा चुनाव में टिकट की राह ताक रहे भावी प्रत्याशियों ने जहां एक ओर परिवर्तन रथ का स्वागत शंखनाद से किया तो कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी हुई।
यमुनापार में मेजा से यात्रा चली तो यहां रथ पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, विधायक सतीश महाना आदि नेता सवार हुए। यहां भाजपा नेता सुशील मिश्र की ओर से आयोजित एक सभा में भी ये नेता प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। कटक ा में पीयूष रंजन निषाद द्वारा स्वागत करने के बाद यात्रा यमुनापार के तमाम स्थानों से होते हुए नैनी पहुंची तो यहां डा. बीबी अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय आदि ने यात्रा का स्वागत किया। डा. बीबी अग्रवाल ने रथ में बैठे नेताओं का माल्यार्पण किया। यमुना ब्रिज के पूर्व सांसद केशव प्रसाद रथ में सवार हो गए तो मोदी-मोदी के जमकर नारे लगे। यमुना ब्रिज पार करने के बाद डा. एलएस ओझा ने अपने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के बीच करवाया। कीडगंज में पार्षद गणेश केशरवानी ने तो बीच वाली सड़क पर पदुम जायसवाल ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
थोड़ा आगे चलने पर आर्य कन्या चौराहे पर डा. कीर्तिका अग्रवाल, डा. नीरज अग्रवाल ने समर्थकों के साथ परिवर्तन रथ में बैठे लोगों को माला पहनाई। रामभवन चौराहे पर भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केशव मौर्य आदि का स्वागत किया। रामबाग चौराहे पर भगवा पगड़ी पहने विजय मिश्र, पार्षद आनंद सोनकर आदि ने यात्रा को हाथों हाथ लिया। इसके बाद कुलभाष्कर कालेज के बाहर चौधरी राधवेंद्र नाथ सिंह, हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव ने यात्रा का स्वागत किया। मेडिकल चौराहे पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा, डा. कमला सिंह ढेरों अधिवक्ताओं के साथ मौजूद रही तो वहीं सुभाष चौराहे पर हर्ष बाजपेयी, शैलू चौधरी आदि ने अपना दमखम दिखाया। मनमोहन पार्क पहुंचने पर यात्रा का स्वागत शशांक त्रिपाठी ने किया। यहां उनके समर्थक शशांक का नाम लिखी टीशर्ट पहने हुए थे। लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर पूर्व पार्षद रतन दीक्षित ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का कई अन्य स्थानों पर भी जोरदार स्वागत हुआ।