फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parents will be able to see every activity of the child in school on mobile

Prayagraj News: स्कूल में बच्चे की हर गतिविधि मोबाइल पर देख सकेंगे अभिभावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Parents will be able to see every activity of the child in school on mobile
स्कूल में बच्चे की हर गतिविधि अभिभावक ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए छावनी परिषद के सभी चार विद्यालयों वीकर पब्लिक स्कूल, कैंट हाईस्कूल, आरएबी व उड़ान में स्मार्ट क्लास रूम के तहत वॉयस रिकॉर्डर के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बच्चा क्लास में क्या कर रहा है, अध्यापक कैसे पढ़ा रहे हैं, कितने बजे छुट्टी हुई, लंच किया या नहीं... जैसी हर गतिविधि अभिभावक मोबाइल पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
विज्ञापन

छावनी परिषद के सीईओ मोहम्मद समीर इस्लाम की मानें तो इस व्यवस्था से विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी होगी। इसके अलावा अध्यापक क्लास में बच्चों को कैसा पढ़ा रहे हैं, इसके बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल प्रयागराज मंडल में छावनी परिषद के यह पहले ऐसे विद्यालय हैं, जहां इस व्यवस्था को लागू किया गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास रूम के तहत इन चार विद्यालयों में लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे वॉयस रिकॉर्डर के साथ लगाए गए हैं। इन्हें एक लिंक के माध्यम से मोबाइल से जोड़ दिया गया है। अभिभावकों को अपने मोबाइल फोन पर इस लिंक को कनेक्ट करना है। इसके बाद खेल का मैदान, क्लास रूम आदि में हो रही गतिविधियों का पता चल सकेगा। स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन जल्द ही करने की तैयारी है। ट्रायल का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट क्लास रूम एक आधुनिक प्रणाली है। इसके तहत ऑनलाइन पढ़ाने की व्यवस्था होती है। इसमें विजुअलाइजर, इंटरैक्टिव व्हाइट बोर्ड, एंप्लीफायर, स्पीकर, पोडियम, माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed