फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parents, forgive me, I won't be able to pass the sub-inspector exam

Prayagraj : मम्मी-पापा माफ करना, दरोगा परीक्षा में पास नहीं हो पाऊंगा, सुसाइड नोट लिखकर छात्र फंदे से लटका

Sat, 21 Mar 2026 02:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2026 02:53 PM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर राजापुर में शुक्रवार दोपहर प्रतियोगी छात्र प्रियांकुल सिंह (25) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
Parents, forgive me, I won't be able to pass the sub-inspector exam
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर राजापुर में शुक्रवार दोपहर प्रतियोगी छात्र प्रियांकुल सिंह (25) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मम्मी-पापा आपने बहुत प्यार दिया, लेकिन मैं दरोगा परीक्षा में पास नहीं हो पाऊंगा, आप लोगों का मुझ पर बहुत विश्वास था। मुझे माफ कर देना। पुलिस को आंशका है कि परीक्षा खराब होने से परेशान होकर छात्र ने आत्महत्या की है। कैंट थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से बांदा के कमासिन कुरैह का पुरवा के रहने वाले शिव सागर सिंह किसान हैं। इनका एक बेटा विवेक सिंह यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात है। वहीं, दूसरा बेटा प्रियांकुल सिंह पिछले करीब दो साल से अशोक नगर राजापुर में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बीते दिनों उसने यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा दी थी। शुक्रवार दोपहर छात्र व मकान मालिक ने प्रियांकुल को कई बार आवाज दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मौके पर कैंट थाना पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर चुल्ले से नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed