{"_id":"5ead62d58ebc3e90784e4b78","slug":"parcal-express198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 मई तक चलेगी प्रयागराज- झांसी पार्सल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 मई तक चलेगी प्रयागराज- झांसी पार्सल एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 मई तक नहीं चलेंगी यात्री ट्रेन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज से झांसी के बीच चल रही पार्सल एक्सप्रेस का रेलवे ने 15 मई तक विस्तार कर दिया। यानी इस ट्रेन का संचालन अब 15 मई तक नियमित रूप से होगा। इस बीच उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने कहा है कि सभी यात्री ट्रेनों का संचालन 17 मई तक के लिए रेलवे बोर्ड ने बंद करने का आदेश दिया है।
बता दें कि 22 मार्च से ही कोरोनावायरस की वजह से देश में सभी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद है। रेलवे ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए पार्सल एक्सप्रेस चलाई है। एनसीआर प्रशासन भी प्रयागराज से झांसी के बीच पार्सल ट्रेन चला रहा है। अब इसी पार्सल ट्रेन का 15 मई तक के लिए विस्तार किया गया है ।इस ट्रेन के माध्यम से यात्री प्रयागराज से मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा ,महोबा ,झांसी के लिए किसी भी तरह का पार्सल भेज सकते हैं। प्रयागराज जंक्शन के पार्सल घर पर बुकिंग कराई जा सकती है । इसके अलावा रेलवे ने प्रयागराज में बुकिंग के संबंध में कुछ नंबर भी जारी किए हैं। रेलवे के 97948 37343 और 97948 37285 नंबर पर कॉल करके बुकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पार्सल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से सुबह 7:00 बजे चलकर दिन में 1:40 बजे झांसी पहुंच जा रही है, इसी तरह झांसी से भी सुबह 7:00 बजे चलकर दिन में 1:40 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है।
विज्ञापन