बिना डॉक्टरी सलाह के ले सकेंगे पैरासीटामाल, पर देना होगा विवरण
दवाओं की सूची
1.पैरासीटामोल
2.डेरीफाइलीन टैबलेट
3.कफ संबंधी सिरप
4.एजिथ्रोमइसीन टैबलेट
5.डाक्सी कैप्सून
6.विटामिन सी
7.विटामिन डी
8.जिंक टैबलेट
9.हाइड्राक्सी क्लोराक्वीन
10. सेट्रिजीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर संदिग्ध की कोविड-19 की जांच सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बुखार, खांसी, इम्युनिटी वाली दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन की ओर से जारी दवाओं को लेने के लिए डॉक्टर का पर्चा होने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है लेकिन मोबाइल नंबर समेत अन्य विवरण दुकानदार को बताने होंगे। प्रशासन ने ऐसी दवाओं की सूची भी नौ से बढ़ाकर 10 कर दी है। अब सेट्रिजीन लेने वालों को भी मोबाइल नंबर समेत अपना पूरा विवरण मेडिकल स्टोर के संचालक को देना होगा।
लक्षण होने के बावजूद जांच नहीं कराने की बात सामने आ रही है। जांच से बचने के लिए लोग बुखार, खांसी की दवाओं के साथ विटामिन सी, डी की गोली खुद के स्तर पर ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से पूर्व में जारी आदेश में कहा गया था कि डाक्टर के पर्चा के बगैर किसी को कोई दवा न दी जाए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार मिश्र की ओर से शुक्रवार को इस बाबत एक बार फिर आदेश जारी किया गया था। उन्होंने नौ दवाओं की सूची भी जारी की थी, जिन्हें डॉक्टरी सलाह पर ही लिया जा सकता था।