फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   paperless work in allahabad highcour t andministration

हाईकोर्ट के प्रशासनिक काम भी अब होंगे पेपरलेस

Fri, 30 Aug 2019 10:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
paperless work in allahabad highcour t andministration
paperless work in allahabad highcour t andministration
प्रयागराज। पेपरलेस कोर्ट की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को नए वेब आधारित ई सर्विस पोर्टल की शुरूआत की है। पोर्टल विशेषकर प्रदेश के न्यायिक अधिकारियों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए न्यायिक अधिकारी हाईकोर्ट से सीधे जुड़े रहेंगे। इसके माध्यम से हाईकोर्ट के प्रशासनिक कार्य भी अब पेपर लेस हो जाएंगे। इससे पूर्व इलाहाबाद हाईकोर्ट देश में पहली ई कोर्ट स्थापित करने का कीर्तिमान बना चुका है।
विज्ञापन

नए वेब पोर्टल का शुक्रवार को दिन में पौने एक बजे मुख्यन्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने उद्घाटन किया। वेबपोर्टल को न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र के निर्देशन में इलाहाबाद हाईकोर्ट में ही डिजाइन किया गया है। जस्टिस मिश्र के निर्देशन में ही ईकोर्ट प्रोजेक्ट भी चल रहा है। पोर्टल एक सितंबर से कार्यरत हो जाएगा। इससे प्रदेश भर के जिला न्यायालय प्रशासनिक स्तर पर हाईकोर्ट से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

पोर्टल का सॉफ्टवेयर इस प्रकार से डिजाइन किया गया है जिससे न्यायिक अधिकारी विभिन्न प्रकार के अवकाश प्रार्थनापत्र , वार्षिक गोपनीय टिप्पणियां, अपनी चल और अचल संपत्तियों का ब्यौरा आदि ऑन लाइन हाईकोर्ट को दे सकेंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के दैनिक प्रशासिनक कार्यों में हाईकोर्ट से ऑन लाइन संवाद स्थापित हो सकेगा। न्यायिक अधिकारी अपने प्रार्थनापत्र की प्रगति भी ऑन देख सकेंगे। सभी प्रार्थनापत्रों का ऑन लाइन निस्तारण होगा और सक्षम अधिकारी अपनी संस्तुति, स्वीकृति भी ऑन लाइन दे सकेंगे। इसके बाद किसी भी प्रार्थनापत्र या पत्र की हाईकॉपी देने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए बेवपोर्टल के शुरू होने से हाईकोर्ट के सभी प्रशासनिक कार्य पेपर लेस हो जाएंगे। इससे पूर्व पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में प्रार्थनापत्र और आवेदन डाक के जरिए हाईकोर्ट रजिस्ट्री को प्राप्त होते थे जिसके लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी लगाने होते थे। इन प्रपत्रों के रखरखाव के लिए काफी स्थान की आवश्यकता होती थी जोकि अब नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed