फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paper leaked, room inspector duty also taken payment

Prayagraj News: पेपर लीक कराया, कक्ष निरीक्षक ड्यूटी का भी लिया भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Paper leaked, room inspector duty also taken payment
आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार झूंसी के स्कूल मैनेजर कमलेश पाल ने एक और फर्जीवाड़ा किया। बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज में पहुंचकर उसने प्रश्नपत्र का फोटो खींचकर इसे लीक तो किया ही, परीक्षा में बतौर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी का पारिश्रमिक भुगतान भी ले लिया। यह खुलासा इसी मामले में गिरफ्तार केंद्र व्यवस्थापक अर्पित विनीत यशवंत ने एसटीएफ के सामने किया है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने कौशाम्बी जेल में जाकर अर्पित का बयान दर्ज किया। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में उसने बताया कि कमलेश उसकी ही मदद से स्कूल में पहुंचा और फिर अपने मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर इसे लीक किया। यह भी बताया कि कमलेश परीक्षा में अभ्यर्थी था और उसने एक अन्य केंद्र पर जाकर परीक्षा भी दी। चौंकाने वाली बात यह कि इसके बावजूद परीक्षा में बतौर कक्ष निरीक्षक उसकी ड्यूटी लगी और इसका पारिश्रमिक भुगतान भी हुआ।
विज्ञापन

सवाल यह उठता है कि जब उसने ड्यूटी की ही नहीं तो आखिर कैसे उसके नाम पर भुगतान हुआ। एसटीएफ ने अर्पित के साथ ही कमलेश से भी पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक, कमलेश ने यही बताया है कि उसने सौरभ शुक्ला के कहने पर पेपर लीक किया। कक्ष निरीक्षक ड्यूटी के पारिश्रमिक भुगतान के सवाल पर उसने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ ने उसके साथ ही अभिषेक शुक्ला, अमित सिंह व डाॅ.शरद का भी बयान दर्ज किया। अब इस मामले में जेल में निरुद्ध सभी आरोपियों का बयान दर्ज किया जा चुका है। एसटीएफ की ओर से अब सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में मेरठ जेल में निरुद्ध राजीव नयन मिश्रा का रिमांड बनवाकर उससे पूछताछ की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed