फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paper Leak Case: Paves the way for the release of RO/ARO paper leak mastermind Rajeev Nayan.

Paper Leak Case : आरओ/एआरओ पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन की रिहाई का रास्ता साफ

Fri, 25 Oct 2024 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 05:38 PM IST
सार

राजीव नयन ने मामले में जिला और सत्र न्यायालय इलाहाबाद से जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वकील प्राणवेश यादव ने दलील दी कि राजीव नयन निर्दोष हैं। इनके खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों में जमानत दी जा चुकी है। इन्हें रंजिशन फंसाया गया है।

विज्ञापन
Paper Leak Case: Paves the way for the release of RO/ARO paper leak mastermind Rajeev Nayan.
आरोपी राजीव नयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती और आरओ/एआरओ पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कौशाम्बी के मंझनपुर में दर्ज गैंगस्टर मामले में भी जमानत मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की अदालत ने दिया है।

विज्ञापन


राजीव नयन ने मामले में जिला और सत्र न्यायालय इलाहाबाद से जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वकील प्राणवेश यादव ने दलील दी कि राजीव नयन निर्दोष हैं। इनके खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों में जमानत दी जा चुकी है। इन्हें रंजिशन फंसाया गया है।
विज्ञापन


राजीव नयन मिश्रा पर उप्र लोक सेवा आयोग की 11 फरवरी 2024 को आयोजित आरओ/ एआरओ पेपर लीक कराने का आरोप है। इसके प्रश्न व उत्तर सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत पर आयोग के सचिव अशोक कुमार ने प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में एसटीएफ ने कौशाम्बी के मंझनपुर से राजीव नयन मिश्रा के तीन करीबियों को सिपाही भर्ती के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले में मंझनपुर थाने की पुलिस ने गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed