{"_id":"635bf8832b27835bf25297ce","slug":"panvel-special-will-run-for-the-return-crowd-of-chhath-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway : छठ की वापसी भीड़ के लिए चलेगी पनवेल स्पेशल, दानापुर से आनंद विहार के लिए भी चलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway : छठ की वापसी भीड़ के लिए चलेगी पनवेल स्पेशल, दानापुर से आनंद विहार के लिए भी चलेगी ट्रेन
Fri, 28 Oct 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Oct 2022 09:12 PM IST
सार
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 05193 छपरा-पनवेल स्पेशल एक नवंबर की दोपहर 3.20 बजे छपरा से चलकर बलिया, गाजीपुर, वाराणसी होते हुए रात 10.20-10.40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन रात नौ बजे कल्याण पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
छठ पर्व मनाने के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे नवी मुंबई के पनवेल के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। इसकी समय सारिणी शुक्रवार को जारी कर दी गई। छपरा से पनवेल के लिए स्पेशल ट्रेेन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेगी। इसके अलावा दानापुर से आनंद विहार के लिए भी एक स्पेशल दो नवंबर को चलेगी, जबकि दिल्ली-पटना स्पेशल का एक फेरा छठ की भीड़ के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 05193 छपरा-पनवेल स्पेशल एक नवंबर की दोपहर 3.20 बजे छपरा से चलकर बलिया, गाजीपुर, वाराणसी होते हुए रात 10.20-10.40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन रात नौ बजे कल्याण पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वापसी में पनवेल से गाड़ी संख्या 05194 दो नवंबर की रात 10.50 बजे चलकर अगले दिन रात 1.45-2.05 बजे प्रयागराज एवं सुबह 8.50 बजे छपरा पहुंच जाएगी। इसके अलावा 02351 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल दो नवंबर की रात 10.45 बजे चलकर सुबह 5.10-5.15 बजे प्रयागराज एवं दोपहर 3.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं 04066 दिल्ली-पटना अब 31 अक्तूबर को दिल्ली से एवं 04065 पटना-दिल्ली स्पेशल एक नवंबर को पटना से चलेगी।
विज्ञापन