फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   panchayat chunav news

ग्राम पंचायत आरक्षण पर सुनवाई आज

Mon, 05 Oct 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों चुनाव के लिए लागू आरक्षण को चुनौती देने वाली दर्जनों याचिकाओं पर हाईकोर्ट में मंगलवार छह अक्तूबर को सुनवाई होगी। प्रदेश सरकार की ओर से इस मामले में सोमवार को अपना जवाब दाखिल किया गया। सरकार ने बताया कि रोटेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नए सिरे से पूरे प्रदेश में सीटों का आरक्षण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के अधिवक्ता ने बताया कि आज ही सुप्रीमकोर्ट में इस मामले पर दाखिल एसएलपी पर सुनवाई होनी है। सुप्रीमकोर्ट का निर्णय जानने के बाद ही इस मामले पर सुनवाई करना बेहतर होगा।
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने मंगलवार को याचिकाएं सुनवाई के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव में लागू रोटेशन को चुनौती देने वाली याचिकाएं तीन जजों की पूर्ण पीठ में सुनी जाएंगी। मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने आदेश दिया है कि इससे संबंधित याचिकाएं वृहद पीठ के समक्ष प्रस्तुत की जाएं। न्यायमूर्ति अरुण टंडन की अध्यक्षता वाली पीठ ने जिला पंचायत संबंधी मामला पूर्णपीठ के लिए संदर्भित कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed