फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Panchayat Chunav 2021: Apna Dal (S) will spoil BJP's game, candidates will contest all seats

Panchayat Chunav 2021 : बीजेपी का खेल बिगाड़ेगी अपना दल (एस), सभी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

Sat, 27 Mar 2021 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Chunav 2021: Apna Dal (S) will spoil BJP's game, candidates will contest all seats
prayagraj news : अनुप्रिया पटेल। - फोटो : prayagraj

लोकसभा और विधान सभा चुनाव में बीजेपी और अपना दल (एस) के बीच भले ही गठबंधन रहा हो लेकिन पंचायत स्तर के चुनाव में इसकी संभावना न के बराबर है। अपना दल (एस) के पदाधिकारियों की मानें तो पार्टी अगर पंचायत चुनाव में भी गठबंधन करती है तो उसका कैडर ही खत्म हो जाएगा। इसलिए अपना दल (एस) ने बिना किसी गठबंधन के जिला पंचायत सदस्य की हर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


अपना दल (एस) ने इस संबंध में पिछले दिनों जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया था। उसमें भी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं को सीधा संदेश दिया था कि पार्टी हर सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर ही अपना ध्यान केंद्रित किया है।
विज्ञापन


उसके लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन कर आवेदन मांगे हैं। अपना दल एस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव की घोषणा हो गई है। शनिवार को इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक कर कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed