फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pajava's Ram becomes Shivam, Tanya becomes Nirakhi Sita

Prayagraj News: पजावा के राम बने शिवम, तान्या निरखी सीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Pajava's Ram becomes Shivam, Tanya becomes Nirakhi Sita
श्री महंत बाबा हाथी पजावा रामलीला कमेटी ने सोमवार को रामलीला के लिए पात्रों का चयन किया। राम की भूमिका शिवम धूरिया और सीता की तान्या निरखी निभाएंगी। अनूप प्रजापति लक्ष्मण और कौशल निषाद हनुमान बनेंगे। वहीं, कुछ कलाकारों का चयन बाकी है। 12 सितंबर से रिर्हसल किया जाएगा।
विज्ञापन

पजावा रामलीला कमेटी के निर्देशक सचिन कुमार गुप्ता के मुताबिक इस वर्ष रामलीला रोमांच से भरी होगी। स्टेज 100 फीट लंबा व 50 फीट चौड़ा और दो मंजिला स्टेज बनाया जा रहा है। इस बार विशेष रूप से 20 फीट बड़े हनुमानजी और 20 फीट लंबी सूपर्णखा का आगमन आकाश मार्ग से होगा।
विज्ञापन

वहीं, सीता हरण के दृश्य में वास्तविक अग्नि का प्रयोग किया जाएगा। आकाश मार्ग से उड़ते हुए पुष्पक विमान को दिखाया जाएगा। प्रभु श्री राम और रावण का युद्ध लेजर तकनीक से प्रदर्शित किया जाएगा। बाली और सुग्रीव के युद्ध में दो गदाओं के टक्कर में अग्नि प्रकट होगी। इस वर्ष का विशेष आकर्षण रहेगा। आकाश मार्ग से एक से दूसरी जगह के लिए रोपवे बनाया जा रहा है। रामलीला तीन अक्तूबर से प्रारंभ होगी। संयोजक राजेश मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन, मोहनजी टंडन के नेतृत्व में राम, लक्ष्मण व सीता का चयन पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::::
पहली बार राम बनने का मिला सौभाग्य
यूनाइटेड कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहे अतरसुइया के शिवम धूरिया को राम का किरदार निभाने का पहला मौका मिला है। इससे पहले कॉलेज में ही नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है।

दूसरी बार फिर बनीं सीता तान्या निरखी
लूकरगंज की तान्या निरखी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए किया है। मौजूदा समय में स्टेज शो, नाटकों का संचालन, बड़े-बड़े इवेंट्स में एंकरिंग का काम कर रही हैं। रामलीला से 2019 से जुड़ी हैं। उन्हें पथरचट्टी और कटरा रामलीला में भी कई किरदार निभाने का मौका मिला था। 2023 में पजावा में सीता का रोल मिला था। उन्हें दूसरी बार सीता का किरदार निभाने को मिलेगा।


पजावा के मंच पर अभिनय का मौका मिलना गर्व की बात
करेलाबाग के अनूप प्रजापति नंद किशोर कॉलेज ऑफ फारमेसी से डी फार्मा कर रहे हैं। इससे पहले पजावा में शत्रुघ्न का किरदार निभाया था। इनका हमेशा से लक्ष्मण बनने का सपना था। इस बार लक्ष्मण बनकर बहुत खुश हैं। कहा, पजावा के मंच पर अभिनय का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है।

11 साल से पजावा में हनुमान का किरदार निभा रहे
कौशल निषाद ने ठाकुर हर नारायाण सिंह कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है। इस समय रेलवे में कार्यरत हैं। साथ ही वर्ष 2013 से पजावा में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। इस वर्ष भी हनुमान का ही रोल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article