{"_id":"6a7b8a00453bcc039604b556","slug":"paid-tribute-to-the-martyrs-of-the-1942-movement-allahabad-news-c-417-1-nan1013-8663-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 1942 के आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 1942 के आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Wed, 12 Aug 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो परिचय- सैदाबाद में शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग
देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी की ओर से 6 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन में प्रयागराज जनपद में सैदाबाद के चार नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अहम योगदान दिया। उनकी शहादत को याद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समिति के संयोजक महेश त्रिपाठी की अगुवाई में शहीद स्थल पर उन्हें याद किया गया।
उन्होंने कहा कि 11 अगस्त 1942 को अंग्रेज हुक्मरान प्रयागराज से कोलकाता की ओर जा रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर देश की आजादी के सैकड़ो दीवाने सैदाबाद में स्थित एक पुलिया को तोड़ने लगे। जिससे नाराज अंग्रेजी हुक्मरान ने गोलियां चलवा दी। जिसमें चंद्रमा प्रसाद शुक्ला, स्वयंवर पटेल, दयाल हरिजन और सुबोध यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उन वीर शहीदों के नाम पर इस स्थान पर शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया। जो उपेक्षा का शिकार हो गया है और अभी तक पूरा नहीं हो सका। इस दाैरान ओमप्रकाश, लवकुश मिश्र, राजीव मिश्र, संतोष मिश्र, उपेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।