{"_id":"619147aa153e1a50302790b1","slug":"padyatra-of-congressmen-took-out-across-the-district-against-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : महंगाई के खिलाफ जिले भर में निकली कांग्रेसियों की प्रतिज्ञा पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : महंगाई के खिलाफ जिले भर में निकली कांग्रेसियों की प्रतिज्ञा पदयात्रा
Sun, 14 Nov 2021 11:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : कांग्रेसजनों ने महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों की प्रतिज्ञा पदयात्रा रविवार को जिले भर में निकाली गई। इसकी शुरूआत आनंद भवन से की गई। इसके बाद शहर में मंसूर अली पार्क सहित जिले की सभी विधानसभाओं में निकाली गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई स्थानों पर सभाएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन
आनंद भवन से निकली यात्रा शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के नेतराम चौराहे पर नुककड सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि भीषण महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूभर है। बेरोजगारी बढ़ने से युवाओं में नाराजगी है। कहा कि लोगों के बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने वाली जनविरोधी सरकार का जाना तय है। राष्ट्रीय सचिव बाजी राव खाडे ने कहा कि सूबे में चौपट कानून व्यवस्था, किसानों और महिलाओं के उत्पीड़न, बंद होते उद्योग तथा करोड़ों नौकरियां खत्म होने से लोग भुखमरी के कगार पर हैं।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने बताया कि नेहरू जयंती पर 14 नवंबर से प्रारंभ पदयात्रा तीनों विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई है। यह यात्रा आगे भी दस दिनों तक जारी रहेगी। इस मौके पर उज्जवल शुक्ला, सुभाष पांडेय, विवेकानंद पाठक, किशोर वार्ष्णेय, संजय सिंह, भारत भूषण, प्रेमजी अग्रवाल, भोले सिंह, मो. असलम, कुशल पंडित, रजिया सुल्तान, शादाब अहमद, रविन्द्र गिरी, अजेद गौढ़, हर्षिता अरोड़ा, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतिज्ञा पदयात्रा मंसूर अली पार्क से भी निकाली गई। यात्रा नखास कोहना पहुंचकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। उधर, प्रतापपुर विधानसभा में संजय तिवारी के नेतृत्व में यात्रा निकली। इस दौरान कांग्रेसियों ने सभा भी की। सुनील यादव, कमलेश पांडे, मुन्ना पांडे, मधुसूदन पांडे, एहतेशाम, आदर्श प्रजापति, राजेश प्रजापति, सोनू दुबे आदि मौजूद रहे।