फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paddy procurement stopped at the cooperative society, farmers worried

Prayagraj News: साधन सहकारी समिति में बंद हुई धान की खरीद, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement stopped at the cooperative society, farmers worried
साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला में सोमवार को धान की खरीद बंद कर दी गई। इससे किसान परेशान हो गए हैं। उप्र सहकारी समिति (यूपीएसएस) के इस निर्णय से किसानों में आक्रोश है। उधर, दर्जनों किसान इस इंतजार में थे कि सोमवार को धान की खरीद शुरू होगी तो तौल कराई जाएगी। लेकिन उनके मंसूबे पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

यूपीएसएस ने साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला में धान क्रय केंद्र खोला है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू की गई है। इस बीच सात हजार क्विंटल धान की खरीद की गई है। सोमवार को अचानक विभाग की तरफ से क्रय केंद्र को बंद कर दिया गया। क्रय केंद्र के प्रभारी एवं सचिव आलोक तिवारी ने बताया कि अगर तौल कांटा न खोला गया तो दर्जनों किसान धान बेचने से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला का तौल कांटा बंद किया जाना किसानों के साथ घोर अन्याय है।
बोले किसान


पखवाड़े भर से सहकारी समिति तेंदुआ कला के क्रय केंद्र में धान बेचने के लिए चक्कर लगा रहा था लेकिन सोमवार को तौल कांटा ही बंद कर दिया गया। जबकि सरकार ने धान बेचने के लिए अंतिम तिथि 28 फरवरी निश्चित की है। - रामबाबू मिश्रा, अमोरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------



साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला की समस्या को यूपीएसएस तत्काल संज्ञान ले। वरना किसान आंदोलित होने को बाध्य होंगे। तौल कांटा बंद करना किसानों के साथ धोखा है। - महेंद्र सिंह पटेल, बंधवा।

---------



बंद किए गए क्रय केंद्र को तत्काल खोला जाए। वरना तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। अगर, धान खरीद करने से हाथ ही खड़े करने थे तो क्रय केंद्र खोलने की क्या आवश्यकता थी। - वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, पौसिया।

---------



अचानक धान की खरीद बंद कर देना किसानों के साथ धोखा है। कई किसान काफी दिनों से क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन विभाग ने धान खरीद करने से मना कर दिया। ऐसे में किसान खासे परेशान हैं। समस्या को लेकर किसान तहसील का घेराव करेंगे। - गुड्डू सिंह, तेंदुआ कला।

------------





धान डंप होने से बंद कराई गई तौल

साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला में खरीदे गए करीब सात हजार क्विंटल धान में से मात्र तीन हजार क्विटंल धान को ही मिलर अब तक ले जा पाए हैं। ऐसे में विभाग ने क्रय केंद्र को बंद करते हुए धान की तौल पर रोक लगा दी है।




बोले अफसर
सोमवार को विभाग ने तौल कांटा ही बंद कर दिया जिससे धान खरीद करना संभव नहीं है। अग्रिम आदेश तक धान की खरीद नहीं हो सकेगी। - आलोक कुमार, सचिव साधन सहकारी समिति, तेंदुआ कला।

--------------------
खरीद के बाद धान का प्रेषण न होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला में हुई खरीद में ज्यादा मात्रा में धान डंप पड़ा हुआ है। उसको मिलर उठा ही नहीं रहे हैं। जो समस्या की मुख्य वजह बनी हुई है। इस वजह से तौल कांटा बंद किया गया है। - एसएन दूबे, एडीओ कोऑपरेटिव मेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article