फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paddy crop submerged due to breakage of Sharda Sahayak Canal

Prayagraj News: शारदा सहायक नहर की पटरी टूटने से धान की फसल जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop submerged due to breakage of Sharda Sahayak Canal
करनाईपुर क्षेत्र के बादलपुर गांव में शारदा सहायक नहर टूटने पर मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अध - फोटो : Samvad
धमौर और बिजलीपुर गांव के बीच शारदा सहायक खंड 39 नहर की पटरी टूटने से किसानों की कई बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। जानकारी होने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से नहर की पटरी को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

बहरिया विकास खंड में लगभग 45 फीसदी फसल की सिंचाई शारदा सहायक खंड 39 नहर और उसे निकले रजबहा और माइनरों से की जाती है। दो दिन से नहर ओवरफ्लो चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात धमौर के मजरा गांव चक अमानउल्ला उर्फ चकमोदन और बिजलीपुर गांव के बीच शारदा सहायक खंड 39 नहर की दाहिनी पटरी पानी के रिसाव से टूट गई। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर कई गांव के जुटे किसानों ने नहर बांधने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी मंगवा कर किसी तरह से नहर की पटरी को दुरुस्त करवाया। इस दौरान कई बीघा खेत जलमग्न हो गए। ज्यादातर खेतों में धान की रोपाई हो चुकी थी। किसानों का कहना है कि पानी के तेज बहाव से खेतों में लगे पौधे बह गए। नहर के टूटने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। किसान छोटेलाल, सालिकराम, विजय बहादुर, दिनेश कुमार यादव और रामचंद्र आदि किसानों की फसलों में पानी भर गया।

नहर टूटी नहीं थी। किसानों की ओर से धान की रोपाई के लिए नहर की पटरी काटी गई थी। तेज बहाव के कारण कटाव बढ़ गया, जिससे खेतों में अधिक पानी भर गया। सूचना मिलते ही मजदूरों से नहर की पटरी की मरम्मत करा दी गई है। मामले की जांच कर पटरी काटने वाले के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकांश किसानों के खेतों में अभी धान की रोपाई नहीं हुई है। -अभिजीत कुमार वर्मा, सिंचाई विभाग

करनाईपुर क्षेत्र के बादलपुर गांव में शारदा सहायक नहर टूटने पर मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अध

करनाईपुर क्षेत्र के बादलपुर गांव में शारदा सहायक नहर टूटने पर मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अध- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed