{"_id":"5a2970844f1c1b3c3d8bc1e5","slug":"owner-hosted-hostage-robbers-looted-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक-चालक को बंधक बना बदमाशों ने लूटा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक-चालक को बंधक बना बदमाशों ने लूटा ट्रक
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने हाईवे पर रोही बाईपास के समीप बृहस्पतिवार भोर में ट्रक मालिक और चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश प्रतापगढ़ की ओर भाग निकले। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने पड़ोसी जिलों को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस की घेराबंदी देख लुटेरे प्रतापगढ़ बार्डर पर ट्रक छोड़कर भाग निकले। ट्रक मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
प्रतापगढ़ जिले के फतनपुरवा गांव निवासी विनीत सिंह बुधवार रात चालक नरसिंह के साथ ट्रक से गिट्टी लेने चित्रकूट जा रहा था। बृहस्पतिवार भोर में कोखराज थाने के रोही बाईपास के समीप शौच जाने के लिए चालक ने ट्रक खड़ा कर दिया। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने मालिक के साथ चालक को दबोचकर बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद बदमाश दोनों का हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक प्रतापगढ़ की ओर भाग निकले।
बदमाशों के चंगुल से छूटा ट्रक मालिक किसी तरह चालक के साथ कोखराज थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए पड़ोसी जनपद की पुलिस को भी मैसेज कर दिया। पुलिस की सक्रियता देख बदमाश ट्रक प्रतापगढ़ बार्डर के समीप छोड़कर भाग निकले। ट्रक बरामद करते हुए पुलिस ने ट्रक मालिक विनीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।