फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Owed to the attachment of defaulters sleepless, deposited one million

कुर्की के खौफ से बकाएदारों की नींद उड़ी, जमा कराए दस लाख

Wed, 20 Jan 2021 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jan 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Owed to the attachment of defaulters sleepless, deposited one million
nagar nigam - फोटो : prayagraj
कुर्की के खौफ से गृहकर के बकाएदारों में हड़कंप मचा है। मंगलवार को कर विभाग में करीब 70 बकाएदार बिल गलत होने की शिकायत लेकर पहुंचे। जांच और संशोधन से पहले आधा भुगतान कराया गया।
विज्ञापन


वहीं सौ से अधिक बकाएदारों ने कुछ ही घंटों में दस लाख रुपये जमा कर दिए। कर विभाग में दिन भर बकाएदारों का आनाजाना लगा रहा। अब तक कर विभाग 44 करोड़ रुपये जमा करा चुका है। 
विज्ञापन


नगर निगम ने कई वर्षों से गृहकर का भुगतान न करने वाले करीब सात हजार भवन स्वामियों को नोटिस तामील कराए थे। बकाया जमा होने की गति बढ़ने से कुर्की की कार्रवाई बृहस्पतिवार से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर विभाग पहुंचे बकाएदारों ने बिल में गड़बड़ी की शिकायत की तो उनसे बकाए की आधी रकम जमा कराने को कहा गया। वहीं सौ से अधिक बकाएदारों ने बकाया धनराशि के रूप में दस लाख रुपये जमा कराए हैं।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई जोन एक से शुरू की जाएगी। फिर बकाएदारों की सूची के आधार पर हर जोन के वार्डों में कुर्की की तैयारी है। बड़े बकाएदारों के बैंक खाते सीज किए जाएंगे।


50 हजार तक के बकाएदारों के घरेलू सामान जैसे टीवी, फ्रिज, एसी आदि सामान कुर्क किए जाएंगे। शमन शुल्क भी वसूला जाएगा। उन्होंने बकाएदारों से घर बैठे ऑनलाइन भुगतान सुविधा का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed