{"_id":"6a2dbb6106aecd94390351d1","slug":"overloaded-dumper-overturns-at-dengurpur-ghat-people-escape-unhurt-allahabad-news-c-407-1-mn11001-16048-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डेंगुरपुर घाट पर ओवरलोड डंपर पलटा, लोग बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डेंगुरपुर घाट पर ओवरलोड डंपर पलटा, लोग बचे
Sun, 14 Jun 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा के डेंगुरपुर गंगा घाट पर पलटा डंपर, मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : Samvad
डेंगुरपुर घाट पर गंगा कटान रोकने के लिए चल रहे कार्य के दौरान शनिवार सुबह ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान आसपास काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए।
बाढ़ प्रखंड के अधिकृत ठेकेदार भंवर इंटरप्राइजेज की ओर से करीब दो माह से घाट पर जियोटेक्सटाइल ट्यूब और पत्थर पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोहड़ार घाट से पत्थर लादकर एक डंपर डेंगुरपुर घाट पहुंचा। घाट के समीप मिट्टी धंसने से डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यदि डंपर कुछ कदम और आगे बढ़ जाता तो करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर सकता था।
इससे पहले 22 अप्रैल को लखीमपुर खीरी जिले के थाना धौरहरा क्षेत्र के जंगलवासी मजरा पहाड़ियापुर गांव निवासी अवधराम (35) की इसी स्थल पर खाई में गिरकर मौत हो चुकी है। समाजसेवी विपिन पांडेय, गोलू गिरि आदि का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।