फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Over-reliance on AI in the legal profession is dangerous

Prayagraj News: विधि व्यवसाय में एआई पर अधिक निर्भरता खतरनाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Over-reliance on AI in the legal profession is dangerous
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संव
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में समाज के सामने चुनौतियां और बढ़ रही हैं। वर्तमान के डिजिटल युग में कंपनियां हमारा डाटा इकट्ठा कर गलत इस्तेमाल कर रही हैं। विधि व्यवसाय में एआई पर अधिक निर्भरता खतरनाक है।
विज्ञापन

यह बातें उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में मूट कोर्ट प्रतियोगिता के उद्घाटन पर कहीं। विधि संकाय की ओर से शनिवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता ‘विधि कुंभ : ज्ञान और कौशल समागम’ की शुरुआत की।
विज्ञापन

विवि परिसर स्थित प्रो. ईश्वर टोपा कॉम्प्लेक्स में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने कहा, देश के विभिन्न अदालतों में 5.20 करोड़ से अधिक केस पेंडिंग हैं। इससे पूरा देश प्रभावित हो रहा है। देश में 20 हजार ही जज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीक का सही कार्यों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन वर्चुअल कोर्ट, ई-केस फिलिंग और वीडियो कांफ्रेंसिंग जैसी सुविधाएं नवीन तकनीक के इस्तेमाल करने के बाद ही मिल सकी हैं।
न्यायमूर्ति ने कहा, बदलते दौर में विद्यार्थियों के लिए विधि क्षेत्र में भविष्य निर्माण की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों को पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। विद्यार्थियों को मूट कोर्ट के साथ ही लॉ-ड्राफ्टिंग, जजमेंट राइटिंग, आर्गूमेंट लेखन के प्रैक्टिकल अभ्यास करवाने की जरूरत है।
मूट कोर्ट से विद्यार्थियों में समूह में कार्य करने की क्षमता विकसित होती है। विधि के विद्यार्थियों को लॉ फर्म जैसे समूह में कार्य पूरा करने के गुण को विकसित करना होगा। इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा, वकील को संचार कौशल में निपुण होना चाहिए।
विधि संकाय के डीन प्रो. आदेश कुमार ने इविवि के गौरवशाली अतीत पर प्रकाश डाला। संचालन आयोजन सचिव डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन मूट कोर्ट सोसायटी की संयोजक डॉ. सोनल शंकर ने किया।


00
विधि विभाग के पूर्व शिक्षक सम्मानित
कार्यक्रम में विधि संकाय के पूर्व शिक्षकों प्रो. एचओ अग्रवाल, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. आरके खन्ना और प्रो. आरके चौबे को उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed