{"_id":"6a5e89ea009eb9669d07c68c","slug":"outrage-erupts-over-youths-death-by-electrocution-manda-power-house-besieged-allahabad-news-c-407-1-mn11001-17627-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: करंट से युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, मांडा पावर हाउस का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: करंट से युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, मांडा पावर हाउस का घेराव
Tue, 21 Jul 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा विद्युत घर के सामने विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : Samvad
बेदौली गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे युवक की एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बेदौली निवासी जितेंद्र कुमार यादव (31) पुत्र अमरनाथ बीते 13 जुलाई को खेत की जुताई के लिए जा रहे थे। बेदौली और गुदुनपुर गांव के बीच चकमार्ग पर 33 हजार वोल्ट का तार काफी नीचे लटक रहा था। इसी दौरान वह उसकी चपेट में आ गए और झुलस गए थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर बिजली विभाग के जेई व लाइनमैन के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, युवक की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। समाजसेवी अमित पांडेय रफ्तार की अगुआई में मांडा पावर हाउस का घेराव कर दिया गया।
मौके पर पहुंचे एसडीओ अशोक कुमार व थाना प्रभारी अनिल वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। अधिकारी के न पहुंचने पर आक्रोशित लोग पदयात्रा निकालते हुए डीम कार्यालय का घेराव करने निकल पड़े। इसबीच प्रदर्शनकारी मांडा से दिघिया चौकी तक पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
यमुनापार विकास मंच के अध्यक्ष सर्वेश उर्फ बाबा तिवारी ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मृतक जितेंद्र यादव के परिवार को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

फोटो कैप्शन: मांडा विद्युत घर के सामने विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण।- फोटो : Samvad