फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Our pilgrimage sites are not merely places of worship; they are the foundation of our consciousness: Satish Mahana

हमारे तीर्थ सिर्फ पूजा स्थल नहीं, हमारी चेतना का आधार हैं : सतीश महाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Our pilgrimage sites are not merely places of worship; they are the foundation of our consciousness: Satish Mahana
सांस्कृतिक केंद्र में उत्तर प्रदेश दर्शन समिट 2026 में बोलते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। अमर
हमारे तीर्थ स्थल सिर्फ पूजा का स्थल नहीं बल्कि सांस्कृतिक, आर्थिक और हमारी चेतना का आधार हैं। यह बातें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में डेवलपमेंट लीडर्स अलायंस (डीएलए) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की सहभागिता में आयोजित सम्मेलन का केंद्रीय विषय था ‘उत्तर प्रदेश : जहां आस्था का भविष्य से मिलन होता है।’ सम्मेलन में आध्यात्मिक जगत, शासन, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर प्रदेश को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदेश की विशिष्ट पहचान और विकास की महत्वपूर्ण शक्ति बताया। उन्होंने पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार सृजन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को एक साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति पर षड्यंत्रकारी कुछ आघात करते रहते हैं, उनसे हमें खतरा नहीं बल्कि खतरा उन सदाचारियों से है जो चुप रहते हैं। डेवलपमेंट लीडर्स अलायंस के संस्थापक संकल्प शुक्ल ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत केवल गौरवशाली अतीत का प्रतीक नहीं, बल्कि भविष्य के आर्थिक और सामाजिक विकास का भी सशक्त आधार है।
प्रमुख वक्ता आचार्य श्रीकांत मिश्रा ने तीर्थस्थलों की धार्मिक परंपराओं और उनकी मौलिक पहचान के संरक्षण का महत्व रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाओं और स्थानीय समुदायों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया आचार्य कमलेश, डॉ. मृत्युंजय राव, रश्मि त्रिपाठी, राजेश केसरवानी, दत्तात्रेय पांडे आदि मौजूद रहे।

बोले महाना, सत्ता का मार्ग जनता के विश्वास से होकर गुजरता है
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रयागराज पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सतीश महाना ने कहा कि सत्ता मार्ग जनता के विश्वास से होकर गुजरता है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्प्णी की निंदा की। स्वागत करने वालों में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, भाजपा नेता योगेश शुक्ला, राजेश केसरवानी, नीरज त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा महानगर प्रभारी मनोज कुशवाहा, भाजपा जिला मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed