{"_id":"6aaef7d354d9d059530c3f45","slug":"our-party-wants-to-field-candidates-for-the-seats-where-the-bjp-did-not-win-sanjay-nishad-allahabad-news-c-3-ald1020-978546-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन सीटों पर नहीं जीती भाजपा, वहां हमारी पार्टी उतारना चाहती है अपने उम्मीदवार : संजय निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन सीटों पर नहीं जीती भाजपा, वहां हमारी पार्टी उतारना चाहती है अपने उम्मीदवार : संजय निषाद
विज्ञापन
अब तक भाजपा जिन सीटों को नहीं जीत पाई है, वहां हमारी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है। यह बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने शनिवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि पार्टी निषाद और बिंद बाहुल्य वाले क्षेत्रों की उन सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है जहां भाजपा के उम्मीदवार विजयी नहीं हो सके हैं। ऐसी सीटों पर निषाद पार्टी मजबूती से चुनाव लड़कर एनडीए को मजबूत करेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निषाद पार्टी ने उत्तर प्रदेश को 10 प्रांतों में विभाजित किया है। हर प्रांत में 10-10 लोकसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इन सभी 10 प्रांतों में निषाद पार्टी की ओर से पार्टी के कार्यक्रम होंगे, जिसकी शुरुआत 20 सितंबर से महाराजा गुह्यराज निषाद की धरती प्रयागराज से होने जा रही है।
विज्ञापन
यहां तेलियरगंज स्थित नॉर्दर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के मैदान से निषाद पार्टी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेगी। इसमें प्रयागराज और चित्रकूट मंडल से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और मछली पालक शामिल होंगे। रैली के जरिये निषाद पार्टी अपने समाज को एकजुट करने के साथ ही पिछले साढ़े चार साल में सरकार में रहते हुए मछुआ समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों, उठाए गए कदमों और संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभों की जानकारी समाज के लोगों तक पहुंचाएगी।
मत्स्य विभाग की योजनाओं से प्रयागराज मंडल में एक हजार लोगों को हुआ लाभ
सर्किट हाउस सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने प्रेस वार्ता के दौरान मत्स्य विभाग की उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी बात की। उन्होंने बताया कि प्रयागराज मंडल में अब तक करीब एक हजार लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एक समय मत्स्य विभाग को उपेक्षित माना जाता था। लेकिन, अब सभी मत्स्य विभाग और उसकी योजनाओं के बारे में जानते हैं। मत्स्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।