फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Our father's search is done brother, give 10 thousand reward also, posters put up outside the mortuary

Mahakumbh : हमार बाऊ जी के खोज दा हो भैया, 10 हजार इनाम भी देब, मर्चरी के बाहर लगाए गए पोस्टर

Sun, 02 Feb 2025 07:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Feb 2025 07:13 AM IST
सार

हमार बाऊ जी के खोज दा हो भैया मौनी अमावस्या के दिन से ही न मिलत हवें। जे खोजी ओकरा के 10 हजार इनाम भी देब। यह कहते हुए जौनपुर जिले के बदलापुर थाने के रायपुर निवासी राज बहादुर यादव की आंखें भीग गईं।

विज्ञापन
Our father's search is done brother, give 10 thousand reward also, posters put up outside the mortuary
मर्चरी के बाहर लगाए गए पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हमार बाऊ जी के खोज दा हो भैया मौनी अमावस्या के दिन से ही न मिलत हवें। जे खोजी ओकरा के 10 हजार इनाम भी देब। यह कहते हुए जौनपुर जिले के बदलापुर थाने के रायपुर निवासी राज बहादुर यादव की आंखें भीग गईं। वह अपने पिता अभयराज यादव (65) की तलाश में 29 जनवरी से भूले-भटके शिविर और खोया-पाया केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मोर्चरी के बाहर पोस्टर लगाकर पिता की तलाश शुरू की और इनाम देने की बात की। इनके जैसे तमाम लोग अपनों की खोज में इधर-उधर भटक रहे हैं।

विज्ञापन


संगम घाट पर मौनी अमावस्या पर हुए हादसे में सैकड़ों श्रद्धालुओं के लापता होने बात भी सामने आ रही है। जिनकी तलाश में उनके परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं। लेकिन, कोई पुख्ता जानकारी न मिलने की वजह से उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही है। अब वह अपनों को तलाशने के लिए पोस्टर लगा रहे हैं। इसमें नाम, पता और फोटो के साथ फोन नंबर भी दिया। साथ ही खोजने वाले को इनाम देने की भी बात लिखी गई है।

विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में भी कई पोस्टर चस्पा

शनिवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी के बाहर पांच लापता लोगों के पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें से पहला नाम जौनपुर के रायपुर गांव निवासी अभय राज यादव (65) का है। पोस्टर में लिखा है कि मौनी स्नान के दिन सुबह चार बजे सेक्टर नंबर-तीन से वह लापता हो गए थे। जानकारी देने वाले को पांच हजार और घर तक छोड़ने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

वहीं, पोस्टर में दूसरा नाम बिहार के गया जिले के खिदर सराय थाने के खुदाई गांव निवासी फूल कुमारी देवी (44), तीसरा नाम बिहार के जमुई जिले के केवाली गांव निवासी मनोज सिंह (50), चौथा और पांचवां नाम बिहार के समस्तीपुर के हसनपुर कसिया की मीना देवी (55) और सीता देवी (69) का है। इनके अलावा तमाम लोग अपनों की तलाश में मेला क्षेत्र में आज भी भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed