फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ountry belongs to Ram, Krishna and Shankar, Muslims should cooperate in the construction of temples.

रामकमल वेदांती का विशेष साक्षात्कार : यह देश राम, कृष्ण और शंकर का, मंदिरों के निर्माण में सहयोग करें मुसलमान

Sat, 08 Feb 2025 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 08:43 PM IST
सार

हिंदू राष्ट्र, मंदिर निर्माण और तथाकथित धर्माचार्यों का मुद्दा महाकुंभ में छाया रहा। धर्मसंसद हो या संतों की बैठक, सभी ने एक स्वर से इन मुद्दों पर खुलकर अपनी बात कही। महाकुंभ में भक्ति वेदांत नगर काशी में जगद्गुरु अनंतानंद द्वाराचार्य काशीपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. रामकमल दास वेदांती महाराज से विभिन्न मुद्दों पर बात की आलोक कुुमार त्रिपाठी ने....

विज्ञापन
ountry belongs to Ram, Krishna and Shankar, Muslims should cooperate in the construction of temples.
जगद्गुरु रामकमल दास वेदांती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिंदू राष्ट्र, मंदिर निर्माण और तथाकथित धर्माचार्यों का मुद्दा महाकुंभ में छाया रहा। धर्मसंसद हो या संतों की बैठक, सभी ने एक स्वर से इन मुद्दों पर खुलकर अपनी बात कही। महाकुंभ में भक्ति वेदांत नगर काशी में जगद्गुरु अनंतानंद द्वाराचार्य काशीपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. रामकमल दास वेदांती महाराज से विभिन्न मुद्दों पर बात की आलोक कुुमार त्रिपाठी ने....

विज्ञापन

महाकुंभ में हिंदू राष्ट्र की बात को धर्माचार्य हर धर्मसंसद में उठा रहे हैं, आपके क्या विचार हैं?

विज्ञापन

विश्व में जो हिंदुओं की स्थिति है, उससे हम भयभीत हैं। लोग धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। अगर हिंदू राष्ट्र होगा तो देश के अंदर जो धर्म परिवर्तन हो रहा है वह नहीं होगा। हम ऐसा भी नहीं कह रहे हैं कि हम किसी को हिंदू बनाएंगे। लेकिन ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि सनातनी देश में हिंदू अल्पसंख्यक होते चले जाएं। एक राष्ट्र ऐसा होना चाहिए, जो संपूर्ण मानवता को आत्मसात करके चलने वाला हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक साकार होगा हिंदू राष्ट्र का सपना?

हिंदुत्व और सनातन के सच्चे पुजारी मिलते रहेंगे तो हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना भी साकार होगी। सनातन धर्मावलंबी संगठित हो जाएं तो हिंदू राष्ट्र बनने में समय नहीं लगेगा। जिस दिन संपूर्ण प्रांत का हिंदू यह सोच लेगा कि हिंदू राष्ट्र बनाना है तो फिर देर नहीं होगी।

ountry belongs to Ram, Krishna and Shankar, Muslims should cooperate in the construction of temples.
जगद्गुरु रामकमल दास वेदांती। - फोटो : अमर उजाला।

वर्तमान में एक शंकराचार्य पर खूब विवाद हो रहे हैं। आपका क्या कहना है?

शंकराचार्य का पद बेहद महत्वपूर्ण है। इस पर किसी भी तरह के व्यक्ति को नहीं बैठाना चाहिए। इस पद पर अयोग्य लोग बैठ जाएंगे तो धर्म की स्थिति संभाल नहीं पाएंगे। कई बार देखा गया कि विधर्मियों ने तथाकथित शंकराचार्य से सवाल पूछे? उन्हें ना गीता का ज्ञान है, ना रामायण का और ना ही वेदों का। ऐसे में वह उलजुलूल उत्तर देते हैं। जिससे धर्म का ह्रास होता है, हम लोगों को लज्जित होना पड़ता है। इसलिए जो सुयोग्य हो, उन्हें इस पद पर बैठाया जाना चाहिए। मनगढ़ंत और तथाकथित शंकराचार्य को पद से हटा देना चाहिए।

वर्तमान राष्ट्र से कितना अलग होगा हिंदू राष्ट्र का स्वरूप?

हिंदू राष्ट्र का मतलब है कि कुरीतियों को दूर करना। हिंदू धर्म में जाति-पाति के आधार पर ऊंच-नीच, छुआछूत की भावना और दहेज प्रथा। यह पहले नहीं थी। सफाई करने वाले को मेहतर कहा जाता था, मेहतर का अर्थ होता है, जो सबसे महान है। हमारी मां हमें पवित्र करती है, साफ करती है, स्वच्छ करती है इसलिए हम उसका पांव छूते हैं। वेद में भी शूद्र को भगवान का चरणामृत कहा गया है। दहेज प्रथा बंद होनी चाहिए।

महाकुंभ की धरती से युवाओं का क्या संदेश देना चाहेंगे?

महाकुंभ की दृष्टि से यही कहना चाहेंगे कि हमारे सनातन धर्मावलंबियों ने कितनी परंपराओं से एक साथ बैठने, चलने, भोजन करने और एक जैसी वाणी बोलने की प्रेरणा दी है। यह स्वरूप हमें कुंभ में देखने को मिलता है। हम जब त्रिवेणी में स्नान करते हैं तो क्या हम देखते हैं कि बगल में कौन स्नान कर रहा है। इससे पता चलता है कि हम सब एक हैं। इसी सभ्यता और संस्कृति को आने वाली पीढ़ी को नवीनता के साथ विस्तृत करना चाहिए।

मथुरा और ज्ञानवापी का मुद्दा भी संतों ने उठाया है। कुंभ के बाद क्या होगा?

काशी विश्वनाथ मंदिर का काम पूरा हो चुका है। अदालतों के आदेश प्राप्त होने हैं, उसके बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द ही भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मार्ग भी प्रशस्त होगा। देश भर में रहने वाले कई मुसलमान बेहद समझदार हैं। उनको आगे आना चाहिए। भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर मुहर लगाते हुए खुद कहना चाहिए कि यह देश राम, कृष्ण और भगवान शंकर का है। उनके जो प्रमुख मंदिर हैं, उन मंदिरों का निर्माण अतिशीघ्र करने में सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed