फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Others, including the inspector, were nominated for sending the youth to jail in a fake manner

युवक को फर्जी तरीके से जेल भेजने में दरोगा समेत अन्य नामजद

Sun, 12 Dec 2021 10:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Others, including the inspector, were nominated for sending the youth to jail in a fake manner
युवक को फर्जी तरीके से जेल भेेजने में दरोगा समेत अन्य नामजद
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर शिवकुटी थाने में लिखी गई रिपोर्ट
प्रयागराज। चेन लूट के मामले में संतोष रावत नाम के युवक को फर्जी तरीके से जेल भेजने के मामले में विवेचक दरोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर शिवकुटी थाने में रविवार को रिपोर्ट लिखी गई। इसमें विवेचक के साथ ही गिरफ्तारी करने वाली पुलिस पार्टी को आरोपी बनाया गया है। इन पर धोखाधड़ी, जालसाजी के अलावा आपराधिक सजिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

27 जून 2019 को शिवकुटी में हुई चेन लूट की घटना में संतोष निवासी धूमनगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। साथ ही उससे लूटी गई चेन को बेचकर मिले रुपये बरामद करने का दावा भी पुलिस ने किया था। मामला तब फंसा जब कोर्ट में गुहार लगाकर आरोपी ने खुद को फर्जी तरीके से गिरफ्तार किए जाने का आरोप पुलिस पर लगाया। उसका कहना था कि जिस घटना में उसे जेल भेजा गया, उस घटना के वक्त वह जेल में था। जेल अफसरों की आख्या में भी यही बात सामने आई कि वह सच कह रहा है। जिसके बाद कोर्ट ने विवेचक व गिरफ्तारी करने वाली टीम पर केस दर्ज करने का आदेश दिया। इसी आदेश के अनुपालन में रविवार को शिवकुटी पुलिस ने केस दर्ज किया। फिलहाल आरोपी के तौर पर विवेचक व गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम दर्ज किया गया है। एसओ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed