{"_id":"5dfa84a08ebc3e87b402e609","slug":"order-for-service-break-of-accountants-involved-in-strike-allahabad-news-ald263364550","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल में शामिल लेखपालों की सर्विस ब्रेक का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल में शामिल लेखपालों की सर्विस ब्रेक का आदेश
विज्ञापन
Order for service break of accountants involved in strike
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। हड़ताल में शामिल लेखपालों का वेतन रोकने के साथ सर्विस ब्रेक कर दी गई है। मुख्य राजस्व अधिकारी की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। बुधवार को लेखपालों को नोटिस भी मिल गया। इस कार्रवाई से नाराज लेखपालों ने भी और तेज आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने मेले का काम रोकने की चेतावनी दी है। इसके अलावा आंदोलन के विस्तार के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया है। उधर, आंदोलन को राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार कानूनगो, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी लेखपालों के आंदोलन का समर्थन किया है।
वेतन संशोधन, यात्रा भत्ता में बढ़ोतरी समेत आठ सूत्रीय मांग को लेकर लेखपालों की बुधवार को नौंवे दिन भी हड़ताल जारी रही। मंगलवार को लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष की बर्खास्तगी का आदेश दिया गया था। यहां भी काम नहीं तो वेतन नहीं का नोटिस पहले ही दिया जा चुका है। अब उनकी सर्विस ब्रेक करने का आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी भानु प्रताप ने बताया कि इस आदेश के तहत लेखपाल कार्यभार ग्रहण करते हैं तब भी उनकी पूर्व की नौकरी नहीं जोड़ी जाएगी।
हड़ताल के समर्थन में कलक्ट्रेट परिसर में जुटे लेखपालों ने प्रशासन के इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि प्रशासन उनकी आवाज दबाना चाहती है। उनका कहना था कि शीघ्र कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो वे मेले का काम भी रोक देंगे। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। उपमंत्री अवनीश पांडेय ने बताया कि जिले भर में संघर्ष समिति का गठन किया गया है। हड़ताल में जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर, संयुक्त परिषद कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद पांडेय, विवेकानंद, राकेश यादव, अनूप श्रीवास्तव, केके सिन्हा, अनूप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षकों का कार्यबहिष्कार स्थगित
प्रयागराज। मांग पूरी होने के आश्वासन के बाद खाद्य एवं रसद विभाग के अफसरों और निरीक्षकों का कार्यबहिष्कार बुधवार को स्थगित कर दिया गया। जिला अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य आयुक्त ने आठ जनवरी तक कई मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की गई।