फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Order for appointment of 61 candidates of waiting list

प्रतीक्षा सूची के 61 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश

Tue, 03 Nov 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Order for appointment of 61 candidates of waiting list
प्रतीक्षा सूची के 61 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश
विज्ञापन

प्रयागराज। सात साल पुराने वर्ष 2013 के विज्ञापन के तहत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती की प्रतीक्षा सूची में शामिल 61 अभ्यर्थियों को जल्द ही सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति मिल जाएगी। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग इस वर्ष 18 से 22 फरवरी तक शिक्षा निदेशालय में कराई जा चुकी है।

प्रतीक्षा सूची के जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी हैं, उनमें वर्ग-1 के तहत कला में एक, शारीरिक शिक्षा में तीन, संस्कृत में छह, अंग्रेजी में पांच, सामाजिक विज्ञान में दो, हिंदी में नौ, विज्ञान में 11, गणित में 18, गृह विज्ञान में एक, जीव विज्ञान में एक और वर्ग-2 के तहत जीव विज्ञान, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान में एक-एक अभ्यर्थी शामिल हैं। निदेशक की ओर से इन अभ्यर्थियों के नामों का पैनल जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि नियुक्ति से पूर्व सभी औपचारिकाताएं पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र निर्गत होने के 15 दिनों के भीतर अभ्यर्थियों को आवंटित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करना होगा। अगर कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो अभ्यर्थन निरस्त कर इसकी सूचना निदेशालय को भेज दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed