Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   opposition of caa in mansoorali park

मंसूर अली पार्क में सीएए का विरोध

Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
opposition of caa in mansoorali park
opposition of caa in mansoorali park - फोटो : CITY DESK
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में धरने पर बैठी महिलाओं ने एडीएम सिटी और एसपी सिटी की अपील एक बार फिर ठुकरा दी है। आंदोलन के लिए अडिग महिलाओं ने नारा भी दिया है कि ‘कोरोना हो या ओला हम नहीं हटेंगे, डटे रहेंगे।’ साथ ही उनका कहना है कि आंदोलन के दौरान जरूरी ऐहतियात बरतने के लिए वह तैयार हैं। इसी क्रम में उन्होंने पार्क की सफाई भी कराई।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आंदोलन, धरना, प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। इसी क्रम में एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव मंगलवार को मंसूर अली पार्क पहुंचे और महिलाओं से धरना समाप्त करने की अपील की। उन्होंने सरकार और न्यायालय की ओर से उठाए गए कदमाें की जानकारी दी और धरना स्थगित करने की मांग की। इसके विपरीत महिलाओं ने उनकी अपील मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि सरकार सीएए, एनआरसी वापस ले ले। वे खुद वापस हो जाएंगी। उनका कहना था कि मांग पूरा हुए बिना वे धरना समाप्त नहीं करेंगी। महिलाओं का कहना था कि सरकार को हमारी फिक्र है तो डॉ.कफील खान को छोड़ा जाए, जिन पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। महिलाओं ने अफसरों से लिखित में मेडिकल की एडवाइजरी भी मांगी। ताकि, पार्क में उसके अनुसार सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें। सूफिया का कहना था कि पार्क में धरना दे रही महिलाएं सुरक्षित हैं और आगे भी सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन की अगुवाई कर रहीं सारा अहमद का कहना था कि मेडिकल एडवाइजरी के अनुसार सारी तैयारियां की जा रही हैं। इसलिए पंडाल का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। धरने को इरशाद उल्ला, फराज, अविनाश मिश्रा, सै.मो.अस्करीख् अमित, निशू, तोशिफा, फातिमा, सरताज अहमद सिद्दीकी आदि ने संबोधित किया।

आल इंडिया मजलिस ए इत्तहादुल मस्लिमीन की बैठक में धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद, इफ्तेखार अहमद आदि का कहना था कि सरकार आंदोलन खत्म करने के लिए बहाना ढूंढ़ रही है लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में मंदर मोहम्मद, हसन सैफी, इसरार अहमद, मो.शमी, मो.मोबीन, तनवीर आलम, इरसाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed