Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Operation Sindoor: SP takes out Shame on you march for insulting Colonel Sofia

Operation Sindoor: कर्नल सोफिया का अपमान करने पर सपा ने निकाली शर्म करो यात्रा, विजय शाह से मांगा इस्तीफा

Thu, 15 May 2025 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 May 2025 06:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह का सैन्य महिला अधिकारी कर्नल सोफिया पर किए गए अपमानजनक बयान की विभिन्न दलों ने कड़ी निंदा की है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा ने शर्म करो यात्रा निकाली।

विज्ञापन
Operation Sindoor: SP takes out Shame on you march for insulting Colonel Sofia
मंत्री विजय शाह के बयान के खिलाफ सपा महिला सभा ने निकाली शर्म करो यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह का सैन्य महिला अधिकारी कर्नल सोफिया पर किए गए अपमानजनक बयान की विभिन्न दलों ने कड़ी निंदा की है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा ने शर्म करो यात्रा निकाली। विजय शाह का इस्तीफा मांगा गया। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा पत्थर गिरजाघर से शुरू होकर सुभाष चौराहा सिविल लाइंस तक गई। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन


सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ने कहा कि भाजपा मंत्री विजय शाह का बयान सिर्फ कर्नल सोफिया ही नहीं बल्कि देश के हर नारी समाज और सेना का अपमान है।ये नेता सदैव से ही भाजपाई और उनके संगी साथियोंकी नारी विरोधी सोच के मुखपत्र रहे हैं। कुछ वर्षों पहले इन्होने एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के कार्य में भी बाधा डाली थी। सपा महिला सभा ने मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने एवं कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिये देश की राष्ट्र पति से मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन भी सौंपा गया। 
विज्ञापन


भाजपा मंत्री के बयान को लेकर सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव शौर्य दीप सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि विजय शाह को नोटिस भेजी है, जिसमें 15 दिन के अंदर मंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से माफ़ी नहीं मांगे जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इस अवसर पर सुमन शर्मा, निर्मला यादव, संध्या कुशवाहा, गीता देवी, छाया दीक्षित, उर्मिला यादव, पूजा कुशवाहा, आराधना सिंह, अंकिता श्रीवास्तव, नवरत्न तिवारी, दान बहादुर मधुर, संतोष यादव, रजनी शर्मा, रविगुप्ता, राजेश, नेहा यादव, सचिन श्रीवास्तव, सावित्री देवी, सविता, आशीष पाल, राकेश वर्मा, रतन, रुपनाथ यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed