फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Operation of BJP leader in Prayagraj attackers not seen in CCTV

प्रयागराज : भाजपा नेता का हुआ ऑपरेशन, सीसीटीवी में नहीं दिखे हमलावर 

Wed, 10 Nov 2021 10:04 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 10:04 PM IST
सार

फाफामऊ में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा को सोमवार की रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। अजय को छह गोलियां लगी थीं जो पेट और सीने में धंसीं मिलीं। डॉक्टरों ने आपरेशन कर चार गोलियां निकाली हैं। 

विज्ञापन
Operation of BJP leader in Prayagraj attackers not seen in CCTV
ऑपरेशन के बाद निकाली गई गोली (डेमो) - फोटो : prayagraj

विस्तार

फाफामऊ में भाजपा किसान मोर्चा, गंगापार के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा को गोली मारने वाले बदमाशों का बुधवार को भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी लेकिन उसमें हमलावर नहीं दिखे। आज ही अजय का ऑपरेशन भी किया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस प्रापर्टी और निजी विवादों को आधार बनाकर जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

फाफामऊ स्थित लेहरा गांव के रहने वाले अजय हैं। किसान मोर्चा गंगापार इकाई के उपाध्यक्ष हैं। सोमवार रात 10.30 बजे के करीब वह घर से निकल कुछ दूर ही गए थे कि घात लगाए हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगते ही अजय जमीन पर गिर पड़े। लहूलुहान हालत में उन्हें कटरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को अजय का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर जांच में जुटी पुलिस को आज कुछ खास सफलता नहीं मिली। कॉल डीटेल्स के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस को घर के पास सीसीटीवी फुटेज भी मिला लेकिन उसमें हमलावर नहीं दिखे। आस पास के और सीसीटीवी के बारे में पता लगाया जा रहा है। घर वालों को किसी बड़े विवाद के बारे में नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण पुलिस प्रापर्टी और निजी विवादों को आधार बनाकर जांच कर रही है। अजय पिछले कई सालों से जमीनों की खरीद-फरोख्त के कारोबार में लगे हुए हैं। उनके पिता भी जमीन का ही कारोबार करते हैं जो आसपास के जनपदों तक फैला हुआ है। पुलिस को आशंका है कि हो सकता है कि प्रापर्टी के विवाद में हमला किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed