फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Opened the gate of a moving car to spit paan, bike rider lost his life

Prayagraj News: पान थूकने के लिए चलती कार का खोला गेट, बाइक सवार की गई जान

Sat, 31 May 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 01:40 AM IST
सार

बारा थाना क्षेत्र के बांदा राजमार्ग पर पांडर गांव के सामने शुक्रवार सुबह कार चालक ने चलती गाड़ी से पान थूकने के लिए जैसे ही गेट खोला बाइक सवार और ई रिक्शा एक-दूसरे से टकरा गए। बाइक सवार अधेड़ की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Opened the gate of a moving car to spit paan, bike rider lost his life
मृतक इंद्र बहादुर सिंह

विस्तार

बारा थाना क्षेत्र के बांदा राजमार्ग पर पांडर गांव के सामने शुक्रवार सुबह कार चालक ने चलती गाड़ी से पान थूकने के लिए जैसे ही गेट खोला बाइक सवार और ई रिक्शा एक-दूसरे से टकरा गए। बाइक सवार अधेड़ की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, ई रिक्शा पर सवार आधा दर्जन लोगों को भी चोटें आईं।

विज्ञापन


शंकरगढ़ के बकुलिहा रानीगंंज निवासी इंद्रबहादुर सिंह (65) बाइक से प्रयागराज किसी काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही पांडर गांव के सामने पहुंचे, आगे चल रही कार का चालक गेट खोलकर पान थूकने लगा उसी समय बाइक सवार गेट से टकरा कर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ गया। इंद्रबहादुर को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने एंबुलेंस से पहले सीएचसी भेजा। हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, ई रिक्शा चालक राकेश कुमार निवासी गाढ़ा कटरा शंकरगढ़, अंकुश कुमार मानिकपुर चित्रकूट, भास्कर पाल इछौरा लालापुर,महेश कुमार मानिकपुर को भी चोटें आईं लेकिन, सभी ठीक हैं। मामले में इंस्पेक्टर बारा कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मृतक इंद्र बहादुर सिंह

मृतक इंद्र बहादुर सिंह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed