{"_id":"612a48796fcdbb574011abb3","slug":"open-university-80-percent-attendance-in-bed-entrance-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुक्त विश्वविद्यालय : बीएड प्रवेश परीक्षा में 80 फीसदी रही उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्त विश्वविद्यालय : बीएड प्रवेश परीक्षा में 80 फीसदी रही उपस्थिति
Sat, 28 Aug 2021 08:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:00 PM IST
सार
प्रवेश परीक्षा-2021 के संयोजक प्रो. पीके पांडेय ने बताया कि बीएड एवं बीएड (विशिष्ट शिक्षा) प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 10 शहरों आगरा, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की गई।
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की बीएड और बीएड (विशिष्ट शिक्षा) की प्रवेश परीक्षा शनिवार को प्रदेश के 10 शहरों में आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा में 80 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर सहित शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज और भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुक्त विश्वविद्यालय में पूर्व में बीएड की 500 सीटें थीं, जिनमें ईब्डल्यूएस के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित होने पर सीटों की संख्या बढ़कर 550 हो गई।
वहीं, बीएड (विशिष्ट शिक्षा) की 350 सीटें थीं और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित होने के बाद कुल सीटें 385 हो गईं। इस तरह बीएड की 550 और बीएड (विशिष्ट शिक्षा) की 350 सीटों पर दाखिले होंगे। प्रवेश परीक्षा-2021 के संयोजक प्रो. पीके पांडेय ने बताया कि बीएड एवं बीएड (विशिष्ट शिक्षा) प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 10 शहरों आगरा, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की गई।
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम
- फोटो : फाइल फोटो
प्रवेश परीक्षा के लिए 16 केंद्रों पर 8147 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 80 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बीएड एवं बीएड (विशिष्ट शिक्षा) प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन किया गया। प्रो. पांडेय ने बताया कि परीक्षाफल शीघ्र घोषित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उन्होंने क्षेत्रीय केंद्रों के समन्वयकों, केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं कोर कमेटी के सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने सत्र जून-2021 की परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय ने पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा का आयोजन कराया था। कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की। विश्वविद्यालय ने सत्र जून 2021 परीक्षा में विभिन्न कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं तीन से 16 अगस्त तक आयोजित कराईं थीं। विश्वविद्यालय ने रिकॉर्ड समय में शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर शासन को अवगत कराया।