{"_id":"5d66deaa8ebc3e016a180168","slug":"open-air-gym-in-prayagraj-parks-allahabad-news-ald2533693120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः ओपेन एयर जिम में अब सुधारिए सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः ओपेन एयर जिम में अब सुधारिए सेहत
विज्ञापन
open air gym in prayagraj parks
फरवरी तक शहर के 200 पार्कों में ओपेन एयर जिम
0 स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत नगर निगम कराएगा स्थापना
0 नगर निगम ने शुरू किया काम, टेंडर प्रक्रिया शुरू
प्रयागराज। शहरियों के लिए बड़ी खुशखबरी। फरवरी तक मॉर्निंग वाक के साथ अब वे ओपेन एयर जिम में सेहत सुधार के लिए कसरत करने की मुफ्त सुविधा भी मिलेगी। नगर निगम ने शहर के 200 पार्कों में आधुनिक उपकरणों से लैस ओपेन एयर जिम की स्थापना का काम शुरू कर दिया है।
स्मार्ट सिटी मिशन योजना के द्वितीय चरण के चार बड़े कार्यों में प्रस्तावित ओपेन एयर जिम स्थापना का काम पटरी पर आ गया है। कंसल्टेंट कंपनी आरवी एसोसिएट के सर्वे और डिजाइन बनाकर देने का बाद नगर निगम ने पार्कों का चिह्नीकरण करा लिया है। 200 पार्कों में ओपेन एयर जिम के लिए निर्माण और उपकरणों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। संस्थाओं को काम पूरा करने के लिए एक सितंबर से पांच महीने का समय दिया जाएगा।
--छह करोड़ खर्च करेगी स्मार्ट सिटी कंपनी
स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से द्वितीय चरण की योजना में ओपेन एयर जिम की स्थापना पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिम स्थापना योजना को तीन भागों में बांटा गया गया है। जिससे कई कंपनियां प्रतिस्पर्धा के तहत बेहतर और समय से पहले काम पूरा करें।
विज्ञापन
- नि:शुल्क होगी सुविधा
शहरियों के लिए ओपेन एयर जिम इस्तेमाल करने की सुविधा मुफ्त होगी। नगर निगम ने इसके लिए किसी तरह का शुल्क न लेने का फैसला लिया है। रखरखाव का काम मोहल्ला समितियां करेंगी। कुंभ से पहले शहर के 12 पार्कों में स्थापित ओपेन एयर जिम की लोकप्रियता को देखते हुए स्मार्ट सिटी कंपनी महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के प्रस्ताव पर द्वितीय चरण में इन जिमों की स्थापना करा रहा है।
0वर्जन0
शहर के 200 पार्कों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ओपेन एयर जिम स्थापना का काम फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं के चयन का काम शुरू कर दिया गया है। ये जिम शहरियों की सेहत के लिए बेहतर साबित होंगे। - डॉ. उज्ज्वल कुमार, नगर आयुक्त