फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   only Shankar is seen on the highway from Prayagraj to Kashi

Kanwar Yatra : कांटा न कंकड़, प्रयागराज से काशी तक हाईवे पर दिख रहे बस शंकर ही शंकर

Fri, 14 Jul 2023 04:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 04:10 PM IST
सार

काशी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम को जल चढ़ाने के लिए जाने वाले कांवड़ियों का ट्रेनों पर भी कब्जा रहा। इससे सफर करने वाले रेल यात्री पूरी तरह बेहाल रहे। सावन के महीने मेें दारागंज घाट से जल लेकर कांवड़िये काशी विश्वानाथ मंदिर वाराणसी जल चढ़ाने को जाते हैं।

विज्ञापन
only Shankar is seen on the highway from Prayagraj to Kashi
प्रयागराज से जल भरकर काशी विश्वनाथ धाम जाते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे शुक्रवार को भी बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। शास्त्री पुल के दारागंज से लेकर झूंसी अंदावा तक हाईवे की एक लेन पर कांवड़िये ही नजर आए। यह स्थित प्रयागराज से काशी तक देखी जा रही है। दोपहर बाद अचानक कांवड़ियों की भारी भीड़ हाईवे पर उमड़ी तो जाम जैसे हालात बन गए। हालांकि जगह-जगह तैनात किए गए पुलिसकर्मियों की सजगता से यातायात सामान्य रहा।

विज्ञापन





विज्ञापन




 

काशी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम को जल चढ़ाने के लिए जाने वाले कांवड़ियों का ट्रेनों पर भी कब्जा रहा। इससे सफर करने वाले रेल यात्री पूरी तरह बेहाल रहे। सावन के महीने मेें दारागंज घाट से जल लेकर कांवड़िये काशी विश्वानाथ मंदिर वाराणसी जल चढ़ाने को जाते हैं। शुक्रवार का एकादशी पड़ रही है। इस दिन बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने का विशेष महत्व है। एकादशी से ठीक एक दिन पहले बृहस्पतिवार को प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा।दारागंज गंगा घाट से लेकर झूंसी तक कांवड़िये ही कांवड़िये नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

only Shankar is seen on the highway from Prayagraj to Kashi
प्रयागराज से जल भरकर काशी विश्वनाथ धाम जाते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला।

कांवड़ियों की भारी भीड़ के आगे एक बार तो शास्त्री पुल भी संकरा नजर आया। दोपहर बाद से उमड़ी कांवड़ियों की भीड़ देर शाम तक जीटी रोड पर बोल बम के नारों के साथ काशी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम जाने को आगे बढ़ती रही। ट्रेन की बोगी से लेकर छत तक पर कांवड़िये काबिज रहे। रात दस बजे तक जीटी रोड पर जाम जैसे हालात भी बने रहे। किसी तरह देर रात को धीरे धीरे कर यातायात को सुचारू किया जा सका।

only Shankar is seen on the highway from Prayagraj to Kashi
प्रयागराज से जल भरकर काशी विश्वनाथ धाम जाते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला।

अधिवक्ताओं ने धक्का मारकर बैरिकेडिंग को गिराया

कांवड़ यात्रा के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर शास्त्री पुल पर दारागंज से ही ट्रैफिक वन वे की गई है। पुल के दक्षिणी लेन को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित है, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन पांच बजे कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण शास्त्री पुल की दोनों लेन जाम हो गई। इसी दौरान कचहरी और हाईकोर्ट से झूंसी में रहने वाले अधिवक्ता घर लौट रहे थे। अधिवक्ताओं ने दूसरी लेन पर जाम होने के कारण दो पहिया वाहनों से जाने के लिए दारागंज में लगी बैरिकेडिंग खोलने की मांग की। इसके बावजूद पुलिस ने बैरिकेडिंग को नहीं खोला तो अधिवक्ताओं ने धक्का मारकर उसे गिरा दिया और आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed