फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only left BJP, worker with me: Yogesh

सिर्फ भाजपा छोड़ी, कार्यकर्ता मेरे साथ: योगेश

Wed, 24 Apr 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Only left BJP, worker with me: Yogesh
yogesh shukla - फोटो : प्रयागराज

 इलाहाबाद लोस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार योगेश शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि उपेक्षा से निराश होकर उन्होंने सिर्फ भाजपा छोड़ी है, लेकिन जिन कार्यकर्ताओं के लिए दिन रात खून-पसीना बहाया वो अब भी उनके साथ हैं। कार्यकर्ताओं के लिए ही वह चुनाव मैदान में उतरने के लिए मजबूर हुए हैं।

विज्ञापन


 
नामांकन के बाद सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में योगेश ने कहा कि भाजपा के कहने पर वह पिछले पांच साल से क्षेत्र में लगातार लगे रहे, लेकिन ऐन वक्त पर उनको किनारे लगा दिया गया। इससे कार्यकर्ता गुस्से में थे। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्षों का जिक्र किया। कहा कि पिछले वर्षों में मुद्दा आधारित 24 आंदोलन उन्होंने किए, लेकिन इस सरकार में किसी भी मामले का हल नहीं निकल सका। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में डेमेक्रेसी न होने की वजह से वह आवाज नहीं उठा सके। इस मौके पर उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, फूलपुर प्रत्याशी पंकज सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी समेत तमाम नेता उपस्थित थे।  
विज्ञापन



कांग्रेस के समर्थन में भाजपा नेता शशांक शेखर ने दिया इस्तीफा
प्रयागराज। कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला के समर्थन में मंगलवार को भाजपा के पूर्व मीडिया पैनलिस्ट शशांक शेखर पांडेय ने समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को भेजे त्याग पत्र में उन्होंने कहा है कि उनका नाम भाजपा की डिजिटल सदस्यता सूची से निरस्त कर दिया जाए। साथ ही कहा कि अब वह कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एयरपोर्ट पर आज कांग्रेसियों से मिलेंगी प्रियंका गांधी
प्रयागराज। कांग्रेस की महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह विशेष विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 9:30 बजे उनका विमान हवाई अड्डे पर उतरेगा। यहां वह पार्टी के कुछ नेताओं से मुलाकात करने के बाद 9:45 बजे हेलीकॉप्टर से खागा में चुनाव सभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed