फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only BJP sweep in parks put on the birthday of Keshav

केशव के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने पार्कों में लगाई झाड़ू

Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Only BJP sweep in parks put on the birthday of Keshav
केशव प्रसाद मौर्य का जन्मद‌िन मना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद स्वच्छता अभियान के तहत पार्कों में झाड़ू लगाई। पार्टी कार्यालय में दोपहर बाद सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित हुआ। यहां सुंदरकांड के पाठ के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और ढोल नगाड़े की थाप में जमकर थिरके। 
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय की अगुवाई में पार्टी कार्यालय में आयोजित जन्मदिन समारोह में डा. नरेंद्र सिंह गौर, प्रभाशंकर पांडेय, विजय मिश्र, कमलेश कुमार, नरेंद्र देव पांडेय, पदुम जायसवाल, आशीष गुप्ता, देवेंद्र नाथ मिश्र, प्रवीण मालवीय, सुबोध सिंह, मृत्युंजय तिवारी, रुद्रसेन जायसवाल, विदुप अग्रहरि, प्रमोद मोदी, डा. श्याम प्रकाश द्विवेदी, तहसीन अहमद, हैदर अब्बास, अनामिका चौधरी, नंद लाल पटेल आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन


जन्मदिन के मौके पर शनिवार को हरिहर समिति की ओर से रामघाट पर गंगा आरती भी की गई। उधर भाजपा कार्यालय में पवन श्रीवास्तव, आचार्य कुशमुनि, दिवाकर त्रिपाठी,  अवधेश चंद्र गुप्ता की मौजूदगी में केक काटकर केशव मौर्य को बधाई दी गई। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से राजेश केसरवानी की अगुवाई में मुट्ठीगंज के व्यापारियों के साथ हनुमान जी के मंदिर पर पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बहादुरगंज शिवचरण लाल रोड व्यापार मंडल के अमर वैश्य मुन्ना भइया, राजेश गुप्ता, शिवबाबू गुप्ता की मौजूदगी में 51 किलो लड्डू का भोग चढ़ाया गया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के श्याम चंद्र, कुंज बिहारी मिश्र आदि ने केशव के जन्मदिन के अवसर पर जनपद न्यायालय चौरासी खंभा पर अधिवक्ताओं को मिठाई बांटी। वहीं दूसरी ओर नगर निगम परिसर में भाजपा पार्षद गणेश केसरवानी, गिरि बाबा, आनंद सोनकर, विद्या द्विवेदी, किरण जायसवाल, पुष्पा कुशवाहा, अश्वनी पांडेय आदि की मौजूदगी में केक काटकर केशव प्रसाद के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed