फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only 59 admissions on second day in BCom

बीकॉम में दूसरे दिन केवल 59 प्रवेश

Sun, 02 Jul 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 02 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
Only 59 admissions on second day in BCom
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद

विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीकॉम में प्रवेश के लिए इस बार मारामारी कम नजर आ रही है। दूसरे दिन केवल 59 अभ्यर्थी प्रवेश भवन पहुंचे। इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि इविवि में प्रवेश के दौरान बीएचयू बीकॉम का परिणाम आने के कारण पूर्वांचल के बहुत से विद्यार्थी बीएचयू की ओर चले गए। फिलहाल इविवि में बीकॉम की 578 सीटों को भरने के लिए तिथि पांच जुलाई तक बढ़ा दी गई है और इसके लिए कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले प्रवेश के लिए दो जुलाई तक की तिथि निर्धारित की गई थी।

बीकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई है। पहले दिन सामान्य मेरिट के 100 और एसटी वर्ग के 36 अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था, जिनमें क्रमश: 67 और 18 अभ्यर्थी प्रवेश भवन पहुंचे। शनिवार को कुल 100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, इनमें सामान्य मेरिट के 85 और एसटी वर्ग के 15 अभ्यर्थी शामिल थे। कुल 59 अभ्यर्थी ही प्रवेश भवन पहुंचे। प्रवेश लेने वालों सामान्य मेरिट के 55 और एसटी वर्ग के चार अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


कम संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने के कारण इविवि प्रशासन ने बीकॉम में प्रवेश की तिथि पांच जुलाई तक बढ़ा दी है। साथ ही कटऑफ भी जारी कर दिया है। दो जुलाई को सामान्य मेरिट में 136 या उससे अधिक और एसटी वर्ग में 17 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 से 11 के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वहीं, तीन जुलाई को ओबीसी वर्ग में 118 या उससे अधिक एवं एसटी वर्ग में नौ या उससे अधिक अंक, चार जुलाई को एससी वर्ग में 97 या उससे अधिक और एसटी वर्ग में नौ या उससे अधिक अंक और पांच जुलाई को सामान्य मेरिट में 135 या उससे अधिक, ओबीसी वर्ग में 117 या उससे अधिक, एसी वर्ग में 95 या उससे अधिक और एसटी वर्ग में नौ या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed