फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online coaching operator's tax evasion of lakhs caught here

ऑनलाइन कोचिंग संचालक के यहां पकड़ी लाखों की टैक्स चोरी

Thu, 01 Jul 2021 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jul 2021 01:22 AM IST
सार

  • वाणिज्य कर विभाग ने की कार्रवाई, ढाई करोड़ रुपये का मिला टर्न ओवर 

विज्ञापन
Online coaching operator's tax evasion of lakhs caught here
ऑनलाइन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बुधवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डायमंड जुबली छात्रावास के निकट ऑनलाइन कोचिंग चलाने वाले व्यक्ति के यहां छापा मारा। इस दौरान विभाग की टीम ने वहां जांच के दौरान पाया कि संबंधित कोचिंग संचालक का सालाना ढाई करोड़ रुपये का टर्न ओवर है, लेकिन टैक्स के नाम पर वह कुछ भी जमा नहीं कर रहा। फिलहाल विभागीय टीम ने वहां सभी दस्तावेज सीज कर लिए। माना जा रहा है कि कोचिंग संचालक पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के अफसरों को खबर मिली थी कि डायमंड जुबली छात्रावास के पास रोहित केसरवानी एक ऑनलाइन कोचिंग चलाते हैं। उनकी ऑन लाइन कोचिंग में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं जुड़े हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद विभाग के वरिष्ठ अफसर मुकेश कुमार सिंह और हेमंत गौतम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां तमाम दस्तावेजों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन


जांच के बाद मालूम पड़ा कि संबंधित कोचिंग संचालक का ढाई करोड़ रुपये का टर्नओवर है, लेकिन वह टैक्स बिल्कुल भी जमा नहीं कर रहे हैं। अफसरों ने बताया कि टर्न ओवर के हिसाब से कोचिंग संचालक के खिलाफ तकरीबन 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। फिलहाल सभी दस्तावेज सीज कर दिए गए हैं। एक दो रोज में तय हो जाएगा कि जुर्माना कितना लगेगा। इस कार्रवाई के दौरान वाणिज्य कर विभाग के एसी लल्लन यादव, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed