फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   online classes to be held on 4th August in State University

राज्य विश्वविद्यालयों में चार से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Mon, 13 Jul 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
online classes to be held on 4th August in State University
शासन की ओर से जारी किया गया नए सत्र का प्रस्तावित शैक्षणिक कैलेंडर
विज्ञापन

स्थिति सामान्य होने पर एक अक्तूबर से प्रत्यक्ष रूप से चलेंगी स्नातक की कक्षाएं
प्रयागराज। राज्य विश्वविद्यालयों में चार अगस्त से ऑनलाइन कक्षाओं के साथ नए सत्र की शुरुआत होगी और इसके लिए 13 जुलाई से ई-कंटेंट तैयार करने और उसे अपलोड किए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालात सुधरे तो एक अक्तूबर से प्रत्यक्ष रूप से कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। इस बाबत शासन की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को पत्र और सत्र 2020-21 के लिए प्रस्तावित शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
ऑनलाइन कक्षाओं के लिए ई-कंटेंट को तैयार और इसे अपलोड करने के लिए विभागाध्यक्षों, डीन एवं कुलसचिवों से कहा गया है कि 13 जुलाई से विश्वविद्यालय परिसर में आकर यह काम शुरू कर दें। वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाए। 31 जुलाई तक सभी संकायों एंव विषयों के ई-कंटेंट पूरी तरह से चिह्नित कर लिए जाएं। जरूरत पड़ने पर शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में बुलाया जा सकता है। इस दौरान ई-लेक्चर रिकार्ड कराए जाने, प्रवेश की प्रक्रिया संचालित किए जाने, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम तैयार किए जाने आदि से संबंधित कार्य कराए जा सकते हैं। इसके अलावा रूसा के सहयोग से अनेक विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं, जिनका पूरी तरह से उपयोग किया जाए।
विज्ञापन

ई-कंटेंट/वीडियो लेक्चर को प्रत्येक विश्वविद्यालय ओपन-एक्सेस लिंक के साथ पाठ्यक्रमवार अपने वेब-पोर्टल पर उपलब्ध कराएं, जिसे संबद्ध महाविद्यालयों के साथ अन्य विश्वविविद्यालयों के छात्र भी डाउनलोड कर लाभ प्राप्त कर सकें। इसके अलावा 13 जुलाई से तीन अगस्त तक शिक्षकों को अभिभावकों के साथ प्रत्यक्ष/दूर संचार एवं अन्य माध्यमों से संवाद स्थापित करना होगा। स्नातक/स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष को छोड़कर चार अगस्त से अन्य ऑनलाइन कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। स्थितियां सामान्य होने पर एक अक्तूबर से कक्षाओं में प्रत्यक्ष पठन-पाठन का काम शुरू होगा। नव प्रवेशित स्नातक छात्रों की कक्षाएं स्थितियां सामान्य होने पर एक अक्तूबर से शुरू की जाएंगी और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाओं में शिक्षण कार्य एक नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर तक पूरी होगी स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया
प्रस्तावित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सत्र 2020-21 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 15 सितंबर और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष 31 अक्तूबर 2020 तक पूरी कर ली जाए। प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
ऐसे होगा कक्षाओं का संचालन
- पाठ्यक्रम के सापेक्ष 45 दिनों (कम से कम) तक सिर्फ ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद ऑानलाइन के साथ समानांतर रूप से संबंधित पाठ्यक्रम में छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं में छात्रों के ग्रुप का रोटेशन बनाकर भौतिक दूरी रखते हुए उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
- स्मार्ट क्लासरूम की सहायता से भौतिक रूप से संचालित कक्षाओं की विभिन्न ऑनलाइन मीटिंग सॉफ्टवेयर की सहायता से लाइव टेलीकास्ट सहयुक्त महाविद्यालयों में भी सुनिश्चित किया जाए।

- संचालित पाठ्यक्रमों के प्रत्येक प्रश्रपत्र में ट्यूटोरियल/एसाइनमेंट/प्रोजेक्ट्स, ऑनलाइन कंटेंट डिलेवरी/वीडियो क्लासेज/वर्चुअल लेबोरेटरी की व्यवस्था समाहित होनी चाहिए।
- जहां तक संभव हो प्रयोगिक कक्षाओं का भी ऑनलाइन संचालन हो और जहां छात्रों की भौतिक उपस्थिति अनवार्य होख् वहां उन्हें एक-एक सप्ताह में सिखाया जाए।
प्रस्तावित शैक्षणिक कैलेंडर के अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
- मिड टर्म/बैक पेपर परीक्षा संपन्न कराने की अंतिम तिथि - पांच दिसंबर 2020
- स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष विषम सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षा संपन्न कराने की अंतिम तिथि- 15 मार्च 2021
- स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने की समयावधि- एक मई से 15 जून 2021
- सम सेमेस्टर के लिए मिड टर्म परीक्षाओं को संपन्न कराने की अंतिम तिथि- 30 अप्रैल 2021
- सम सेमेस्टर की परीक्षाओं को संपन्न कराने की अंतिम तिथि पीजी प्रथम वर्ष - 30 जून 2021
- वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की अंतिम तिथि - 15 जून 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed