{"_id":"5f35984b8ebc3e3ccb1d0d15","slug":"one-or-two-sacks-given-to-farmers-and-hundreds-of-sacks-of-urea-made-black-meerganj-news-bly416116184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी एक-दो बोरी और सैकड़ों बोरी यूरिया कर दी ब्लैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी एक-दो बोरी और सैकड़ों बोरी यूरिया कर दी ब्लैक
सार
मीरगंज की नथपुरा समिति पर पकड़ा गया बड़ा खेल
विज्ञापन
खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विस्तार
दो बोरी यूरिया लेने वाले किसानों के नाम भी चढ़ा दीं 50-50 बोरी
विज्ञापन
जांच में स्टॉक भी मिला कम, एसडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
मीरगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले भर के विधायकों के यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत करने के बावजूद यह सिलसिला नहीं रुक पा रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने नथपुरा साधन सहकारी समिति पर यूरिया वितरण में धांधली की शिकायत पर जांच कराई तो पता चला कि जिन किसानों ने महज एक-दो बोरी यूरिया खरीदी थी, उनके नाम भी रजिस्टर में 10 से 50 बोरी खाद चढ़ा दी गई है। एसडीएम ने समिति के सचिव का जवाबतलब करने के साथ डीएम को मामले की रिपोर्ट भेजी है।
एसडीएम ममता मालवीय के मुताबिक नथपुरा साधन सहकारी समिति पर यूरिया वितरण में धांधली की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार लक्की सिंह ने समिति पहुंचकर जांच की तो समिति के स्टॉक में 40 बोरा खाद कम मिली। वितरण रजिस्टर चेक करने पर उसमें ज्यादातर किसानों के नाम 10 से 50 बोरा खाद दर्ज पाई गई। जब नायब तहसीलदार ने कुछ किसानों को मोबाइल पर कॉल कर बात की तो उन्होंने केवल दो बोरा ही खाद मिलने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि समिति सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मंगा गया है। साथ ही डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
राठ समिति पर भीड़ बेकाबू हुई तो बुलानी पड़ी पुलिस
रिछा। यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। बाजार में ऊंचे दामों पर खाद मिल रही है, जबकि साधन सहकारी समितियों पर किसान खाद के लिए धक्के खा रहे हैं। राठ स्थित साधन सहकारी समिति पर गुरुवार को खाद पहुंची तो किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी, इसे काबू करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। किसानों को धान की फसल के लिए इस समय यूरिया की जरूरत है, लेकिन खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। राठ साधन सहकारी समिति गरगइया पर कई दिन बाद खाद वितरण होने की सूचना किसानों को मिली तो सुबह से ही भीड़ जमा होने लगी। दस बजे के बाद जैसे ही खाद का वितरण शुरू हुआ तो धक्कामुक्की होने के साथ ही हालात बेकाबू हो गए। इस पर समिति सचिव ने पुलिस बुला ली। इसके बाद एक बजे से लाइन लगवाकर खाद बांटी गई। सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) नीरज ने बताया कि खाद की किल्लत ऊपर से ही है। इधर, अखिल भारतीय प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने प्रशासन से खाद की किल्लत जल्द दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में स्टॉक भी मिला कम, एसडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट मीरगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले भर के विधायकों के यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत करने के बावजूद यह सिलसिला नहीं रुक पा रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने नथपुरा साधन सहकारी समिति पर यूरिया वितरण में धांधली की शिकायत पर जांच कराई तो पता चला कि जिन किसानों ने महज एक-दो बोरी यूरिया खरीदी थी, उनके नाम भी रजिस्टर में 10 से 50 बोरी खाद चढ़ा दी गई है। एसडीएम ने समिति के सचिव का जवाबतलब करने के साथ डीएम को मामले की रिपोर्ट भेजी है।
एसडीएम ममता मालवीय के मुताबिक नथपुरा साधन सहकारी समिति पर यूरिया वितरण में धांधली की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार लक्की सिंह ने समिति पहुंचकर जांच की तो समिति के स्टॉक में 40 बोरा खाद कम मिली। वितरण रजिस्टर चेक करने पर उसमें ज्यादातर किसानों के नाम 10 से 50 बोरा खाद दर्ज पाई गई। जब नायब तहसीलदार ने कुछ किसानों को मोबाइल पर कॉल कर बात की तो उन्होंने केवल दो बोरा ही खाद मिलने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि समिति सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मंगा गया है। साथ ही डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन