{"_id":"6a515da2fdfac261e10ab7ed","slug":"one-lakh-students-filled-the-form-for-admission-in-deled-allahabad-news-c-3-ald1024-925384-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डीएलएड में प्रवेश के लिए एक लाख छात्रों ने भरे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डीएलएड में प्रवेश के लिए एक लाख छात्रों ने भरे फॉर्म
विज्ञापन
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) में प्रशिक्षण के लिए आवेदन की तारीख बीत चुकी है। इस दौरान 1,12,136 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए जबकि 1,00,860 ने शुल्क जमा किए।
आवेदक 11 जुलाई तक प्रिंट आउट ले सकते हैं। वहीं, डीएलएड में अभी भी एक लाख से ज्यादा सीटें रिक्त हैं। इसके चलते परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव ने आवेदन की तारीख पांच अगस्त तक बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
डीएलएड में प्रवेश के लिए डायट और निजी कॉलेजों की 2,39,509 सीटें है। इसमें प्रदेश के 67 डायट में 10,600 और निजी क्षेत्र के 3,103 कॉलेजों में 2,28,900 सीटें हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि राज्य सरकार से संबद्ध और मान्यता प्राप्त निजी एवं अल्पसंख्यक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
सचिव ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के अभ्यर्थियों के अतिरिक्त अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत माने जाएंगे। उन्हें किसी प्रकार का आरक्षण लाभ नहीं मिलेगा।