फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One lakh rewarded son of former MLA Vijay Mishra Vishnu Mishra arrested from Pune

यूपी : पूर्व विधायक विजय मिश्र का एक लाख का इनामी बेटा विष्णु मिश्र पुणे से गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2022 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 12:49 AM IST
सार

विजय मिश्र की पुत्री रीमा पांडे ने रविवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। उसमें उन्होंने अपने भाई विष्णु मिश्र की जान को खतरा बताया। कहा कि उनके भाई विष्णु मिश्र को रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुणे में एसटीएफ वाराणसी ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
One lakh rewarded son of former MLA Vijay Mishra Vishnu Mishra arrested from Pune
विष्णु मिश्र - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने रविवार को देर शाम पुणे के पुलिस स्टेशन हडपसर में गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले ही अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसकी पुष्टि विजय मिश्र की अधिवक्ता बेटी रीमा पांडेय ने भी की है। 

विज्ञापन



विजय मिश्र की पुत्री रीमा पांडे ने रविवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। उसमें उन्होंने अपने भाई विष्णु मिश्र की जान को खतरा बताया। कहा कि उनके भाई विष्णु मिश्र को रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुणे में एसटीएफ वाराणसी ने गिरफ्तार कर लिया है। भाई की जान को खतरा है, क्योंकि यूपी पुलिस एवं एसटीएफ उनका एनकाउंटर कर सकती है। रीमा ने कोई गैर कानूनी सामग्री पुलिस द्वारा दिखाए जाने की भी आशंका जताई है। उन्होंने सीएम से मांग की कि विष्णु मिश्र को सही सलामत यूपी लाया जाए।

विज्ञापन

वहीं एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड एक अधिकारी ने भी बताया कि पुणे से विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी की गई है। उनसे पूछताछ की गई है। न्यायिक रिमांड पर लेकर सोमवार को एसटीएफ की टीम रवाना होगी। 
 


बता दें कि विष्णु मिश्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस और एसटीएम की टीम उसकी खोजबीन में जुटी थी। एक दिन पहले ही उसके ऊपर 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये इनाम किया गया था। पुलिस की कई टीमें उसकी खोजबीन में लगी थीं।


पिछले वर्ष अल्लापुर स्थित विजय मिश्र के बंगले को भी पीडीए के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया था। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के खपटिहां गांव के मूल निवासी विजय मिश्र ज्ञानपुर से लगातार चार बार विधायक रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह न सिर्फ पराजित हुए बल्कि तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed