{"_id":"5917714a4f1c1b592a850c68","slug":"one-lakh-queues-for-admission-to-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए एक लाख कतार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए एक लाख कतार में
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 May 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
आज 35 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक की 22 हजार सीटों में प्रवेश के लिए तकरीबन एक लाख विद्यार्थी कतार में हैं। आवेदकों की संख्या लगभग उतनी ही है, जितनी पिछले साल थी। सबसे कम आवेदन इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के पाठ्यक्रमों के लिए आए हैं जबकि सर्वाधिक अभ्यर्थियों ने स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। शनिवार को आवेदन की अंतिम तिथि थी। प्रवेश परीक्षा 30 मई से 10 जून के बीच होगी और सभी परीक्षाओं के परिणाम परीक्षा तिथि से 15 दिनों में घोषित किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों से विश्वविद्यालय प्रशासन को फीस के रूप में तकरीबन आठ करोड़ छह लाख रुपये मिले हैं।
विश्वविद्यालय में पिछले साल प्रवेश के लिए एक लाख चार हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस बार शनिवार शाम पांच बजे तक एक लाख दो हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी जबकि रजिस्ट्रेशन एक लाख 12 हजार अभ्यर्थियों ने कराया है। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण का कहना है कि कई रजिस्ट्रेशन आवेदन की अंतिम प्रक्रिया में हैं। आवेदन शुक्रवार रात 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद है कि अंतिम आंकड़े सामने आने के बाद आवेदकों की संख्या पिछली बार से अधिक ही होगी।
शनिवार को सुबह नौ बजे तक जितने आवेदन आए थे, उनमें संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) की 265 सीटों के लिए 2105 आवेदन शामिल हैं। यानी क्रेट की एक सीट पर सात-सात अभ्यर्थियों का दावा है। इसके अलावा परास्नातक के लिए कुल 21 हजार 11 आवेदन आए हैं जबकि विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में सीटों की संख्या तकरीबन सात हजार है। सबसे कम 1074 आवेदन आईपीएस के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आए हैं। सबसे अधिक 61 हजार 266 आवेदन स्नातक में प्रवेश के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में स्नातक की साढ़े पांच हजार सीटें हैं जबकि महाविद्यालयों में तकरीबन नौ हजार सीटें हैं। इसके अलावा बीएएलएलबी की 120 सीटों के लिए 3427 आवेदन एवं एलएलबी की 300 सीटों के लिए 9795 आवेदन आए हैं। इस बार परास्नातक की परीक्षा दो भागों में कराई जा रही है। परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी)-1 के तहत परंपरागत विषय और पीजीएटी-2 के तहत व्यावसायिक विषय शामिल गए हैं। परंपरागत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 17116 और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 3895 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
स्नातक में बीए एवं बीकॉम की प्रवेश परीक्षा 30 मई को दिन में नौ से 11.30 बजे, बीएससी की परीक्षा 31 मई को नौ से 11.30 बजे, बीएएलएलबी की परीक्षा 31 मई को अपराह्न दो से 4.30, स्नातक के अन्य विषयों की परीक्षा एक जून को सुबह नौ से 11.30, एलएलबी की प्रवेश परीक्षा सात जून को सुबह नौ से 11.30, पीजीएटी-1 की परीक्षा आठ जून को दो से 4.30, पीजीएटी-2 के विषयों की परीक्षा नौ से 14 जून के बीच सुबह नौ से 11.30, आईपीएस के पाठ्यक्रमों की परीक्षा 21 जून को सुबह नौ से 12 बजे और क्रेट की परीक्षा 25 से 30 जून के बीच सुबह नौ से 12 बजे तक होगी।
स्नातक में बीए, बीकॉम, बीएससी प्रवेश परीक्षा, बीएएलएलबी, स्नातक के अन्य विषयों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम 15 जून को, एलएलबी प्रवेश परीक्षा के परिणाम 25 जून, परास्नातक प्रवेश परीक्षा के परिणाम 28 जून, आईपीएस के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम पांच जुलाई और क्रेट के परिणाम जुलाई के आखिरी हफ्ते में घोषित किए जाएंगे।