फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One lakh luggage was flown from the bag of air force personnel

एयरफोर्स कर्मचारी के बैग से एक लाख का सामान उड़ाया

Wed, 01 Jan 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
One lakh luggage was flown from the bag of air force personnel
प्रयागराज। धूमनगंज के बम्हरौली में वायुसेना कर्मचारी राकेश शर्मा के बैग से डेढ़ लाख का माल उड़ा दिया गया। घटना तब हुई जब वह टेंपो से घर लौट रहे थे। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राकेश शर्मा मूल रूप से बिहार के जहानाबाद स्थित मलहचक गांव के रहने वाले हैं। वह वायुसेना कर्मचारी हैं और वर्तमान में उनकी तैनात वायुसेना स्टेशन बम्हरौली में है। पिछले दिनों वह घर गए थे। 22 दिसंबर को वह पत्नी पूजा के साथ वहां से लौटे। ट्रेन से जंक्शन पहुंचने के बाद वह रात नौ बजे के करीब ऑटो से बम्हरौली जाने लगे। ऑटो चालक ने दंपति को बीच वाली सीट पर बैठाकर उनके दो ट्रॉली बैग पीछे की ओर रख दिए। रास्ते में दो अन्य लोगों को भी बैठा लिया। पोंगहट पुल विजया बैंक के पास उतरकर दंपति घर चले गए। पुलिस के मुताबिक, राकेश ने बताया कि 26 दिसंबर को उनकी पत्नी ने दूसरा ट्रॉली बैग खोला तो उसमें से करीब डेढ़ लाख का सामान गायब मिला। जिसमें चांदी की 300 ग्राम की मूर्ति, सोने का हार, झुमका व आईफोन शामिल है। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed