{"_id":"650a0369035aff8fd70c96c4","slug":"one-lakh-cheated-from-female-major-allahabad-news-c-3-1-ald1019-224211-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कुरियर डिलीवरी के नाम पर महिला मेजर से एक लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कुरियर डिलीवरी के नाम पर महिला मेजर से एक लाख ठगे
विज्ञापन
शिवकुटी में कुरियर डिलीवरी के नाम पर महिला मेजर एसएम अनुराधा से एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उधर, कर्नलगंज में राजकमल श्रीवास्तव के खाते से 79 हजार रुपये उड़ा दिए गए।
ओल्ड कैंट शिवकुटी में रहने वाली एसएम अनुराधा ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने कुरियर कंपनी कर्मचारी बनकर फोन किया। कहा कि 10 रुपये का पेमेंट करने पर 30 अगस्त को डिलीवरी हो जाएगी। तीन दिन बाद फिर फोन कर दो रुपये का पेमेंट करने को कहा, जिस पर उन्होंने इन्कार कर दिया। इसके बाद उनके पिता के खाते से 99,954 रुपये उड़ा दिए गए। उन्होंने शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं, मम्फोर्डगंज के रहने वाले राजकमल ने पुलिस को बताया कि उनके पास अज्ञात नंबर से काॅल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके के खाते से 50 हजार रुपये कट गए हैं। उन्होंने बैलेंस चेक किया तो पता चला कि खाते से कई लेनदेन में 79 हजार रुपये निकल गए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले साल भी उनके खाते से 36 हजार रुपये पार कर दिए गए थे। शिवकुटी व कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मामलों की जांच में साइबर सेल से सहयोग मांगा गया है।