फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One killed, one injured in the collision between DCM and truck on the highway, there was a jam for an hour aft

Prayagraj : हाईवे पर ट्रक-डीसीएम की भिड़ंत में एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घंटे भर लगा रहा जाम

Fri, 26 Jul 2024 04:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 04:54 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे ट्रक चालक अंकित पाल (25) पुत्र नागेंद्र पाल निवासी ग्राम बरना थाना जैथरा जनपद एटा ट्रक लेकर वाराणसी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कस्बा भीटी ओवर ब्रिज पर पहुंचा था कि सामने से आ रही डीसीएम से जोरदार भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
One killed, one injured in the collision between DCM and truck on the highway, there was a jam for an hour aft
भीटी में हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के कस्बा भीटी में नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर ट्रक और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहां भेजा, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे ट्रक चालक अंकित पाल (25) पुत्र नागेंद्र पाल निवासी ग्राम बरना थाना जैथरा जनपद एटा ट्रक लेकर वाराणसी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कस्बा भीटी ओवर ब्रिज पर पहुंचा था कि सामने से आ रही डीसीएम से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी बरौत सौरभ पांडेय अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहां ले गए।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने डीसीएम चालक आकाश (35) पुत्र अज्ञात को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक अंकित पाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद डीसीएम चालक बोनट में बुरी तरह फंस गया था, जिसे घंटों मशक्कत के बाद बोनट काटकर बाहर निकाला गया। वहीं बरौत पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन बुलवाकर चौकी में दाखिल कर आवागमन बहाल कराया। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed