{"_id":"69c6e9d4c9d6d67cbb077d0e","slug":"one-killed-four-injured-as-out-of-control-car-collides-on-mirzapur-highway-allahabad-news-c-407-1-mn11001-12916-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मिर्जापुर हाईवे पर बेकाबू कार की टक्कर से एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मिर्जापुर हाईवे पर बेकाबू कार की टक्कर से एक की मौत, चार घायल
Sat, 28 Mar 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक बेकाबू कार ने बभनी हेठार गांव के पास मिर्जापुर मार्ग पर पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़े युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
बभनी हेठार गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (35) पुत्र सोहन लाल अपने परिचित आकाश के साथ पूजा का सामान लेने सड़क किनारे बाजार गए थे। दोनों जैसे ही खरीदारी कर लौट रहे थे, तभी मेजा रोड की ओर से तेज गति में आई अर्टिगा कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर वीरेंद्र व आकाश को भी अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में बाइक सवार बीरपुर निवासी निखिल, तंश और खुशी भी घायल हो गए। तीनों भटेवरा (विंध्याचल) से अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही दिघिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
वीरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी सीता, बेटे कार्तिक व राज और बेटी आराध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। रात करीब आठ बजे परिजन शव को लेकर पुलिस चौकी दिघिया के पास पहुंच गए और चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसीपी मेजा ने परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद रात करीब पौने दस बजे परिजन शांत हुए। एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पिता सोहन लाल की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।