फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One fire station is responsible for 465 villages

Prayagraj News: एक अग्निशमन केंद्र पर 465 गांवों की जिम्मेदारी

Thu, 27 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 27 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
One fire station is responsible for 465 villages
कौड़िहार ब्लॉक के निकट अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए लगा बोर्ड - फोटो : kathua
सोरांव। गंगापार के सोरांव तहसील के अंतर्गत होने आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए एक दशक पहले अग्निशमन केंद्र की स्थापना की गई थी। अग्निशमन केंद्र से संपर्क मार्ग को जोड़ने के लिए इंटरलॉकिंग का भी निर्माण कराया गया था, लेकिन समय बीतने के साथ ही यह केंद्र बौना साबित होने लगा है। हाल यह है कि बरेजा स्थित एक अग्निशमन केंद्र पर 465 गांवों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

दरअसल, स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसील क्षेत्र के कौड़िहार और होलागढ़ विकासखंडों के निकट अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए तकरीबन एक दशक से ही जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते समय बीतने के साथ ही ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

तहसील के कौड़िहार ब्लॉक मुख्यालय से कुरेसर जाने वाले मार्ग के किनारे दो खंडों में करीब 3600 तथा 1750 वर्ग मीटर भूमि वर्ष 2016-17 में अग्निशमन विभाग को मिल चुकी है। विभाग के कर्मचारियों ने उक्त भूमि पर बोर्ड भी लगा दिया है। दूसरी और होलागढ़ विकासखंड के निकट अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए करीब 4500 वर्ग मीटर भूमि दी जा चुकी है। बावजूद इसके अग्निशमन केंद्र की उम्मीद नहीं जग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्ष पहले सैकड़ों एकड़ राख हुई गेहूं का फसल
वर्ष 2022- 23 में गंगा के कछारी इलाके सीता कुंड, मुबारकपुर, पूरन कछार, पूरे नक्कू, महाराजपुर, अहमदपुर गांवों के सैकड़ों किसानों की ओर से करीब 900 एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। क्षेत्रवासी राम लखन पटेल, जमुना प्रसाद, शिवकुमार, हरिलाल, रामसिंह आदि किसानों की माने तो यदि समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच जाती तो आगजनी पर काबू पाया जा सकता था।


अग्निशमन केंद्र को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त
बरेजा स्थित अग्निशमन केंद्र स्थापना की ओर जाने वाला रास्ता खस्ताहाल है। आगजनी की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने के लिए ही करीब आधा घंटा से ज्यादा समय लग जाता है। इससे अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचने में देर हो जाती हैं।
संपर्क मार्ग की मरम्मत करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर मांग की जा चुकी है। -रमई राम, अग्निशमन अधिकारी, सोरांव प्रभारी

अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए मिली जमीन के बारे में शासन को पत्र किया जा चुका है। शासन के निर्देशानुसार अग्निशमन केंद्र की स्थापना कराई जाएगी। -गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक फाफामऊ


कौड़िहार ब्लॉक स्तरीय अग्निशमन केंद्र के निर्माण आदि के बारे में हमें जानकारी नहीं है। यह अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए भूमि प्राप्त हो चुकी है तो शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को पत्र लिख अग्निशमन केंद्र की स्थापना के प्रयास करेंगे।-हीरालाल सैनी, उपजिलाधिकारी, सोरांव

कौड़िहार ब्लॉक के निकट अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए लगा बोर्ड

कौड़िहार ब्लॉक के निकट अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए लगा बोर्ड- फोटो : kathua

कौड़िहार ब्लॉक के निकट अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए लगा बोर्ड

कौड़िहार ब्लॉक के निकट अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए लगा बोर्ड- फोटो : kathua

कौड़िहार ब्लॉक के निकट अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए लगा बोर्ड

कौड़िहार ब्लॉक के निकट अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए लगा बोर्ड- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed