फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One criminal injured in an encounter at DPS intersection, two arrested

Prayagraj : डीपीएस तिराहे पर हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Oct 2025 05:37 PM IST
सार

गंगा के किनारे डीपीएस तिराहे पर एसओजी यमुनानगर और नैनी पुलिस की टीम से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया है।

विज्ञापन
One criminal injured in an encounter at DPS intersection, two arrested
दिन दहाड़े महिला के गले से चेन छीनने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा के किनारे डीपीएस तिराहे पर एसओजी यमुनानगर और नैनी पुलिस की टीम से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया है। बदमाशों के पास से 86.500 रुपये, एक देसी तमंचा, एक कार्टन, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन


कोतवाल बृज किशोर गौतम का कहना है कि 29 सितंबर की दोपहर दुर्गा पूजा देखकर वापस लौट रही एडीए  निवासी महिला के गले से बाइक सवार सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे  नैनी पुलिस व एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम डीपीएस चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल बड़ी तेजी से सोमेश्वर महादेव मंदिर की तरफ से आते हुए दिखाई पड़ी। बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति सवार थे। जिन्हे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार पुलिस को देखकर गंगा की कछार की तरफ बने रास्ते पर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस टीम को संदेह होने पर उनका पीछा किया गया। स्वयं को पुलिस से घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी गई। बचाव के लिए पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में राहुल पासी पुत्र रमेश पासी निवासी मुंडेरा बाजार थाना धूमनगंज, हाल पता ग्राम जसरा (जीआईसी स्कूल के पास) थाना घूरपुर घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दूसरा बदमाश विजय कुमार पुत्र मुन्नू पासी निवासी ग्राम शेरपुर, मौजा जलालपुर घोषी, थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी  को दौड़ाकर थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि 29 सितंबर की दोपहर में एडीए कॉलोनी में एक महिला से चेन छीना था, जिसे बेच दिया गया था। उससे मिले पैसे को हम दोनों में आपस में बांट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed